Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुरहानपुर: अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार, 13 देशी पिस्टल और 45 कारतूस जब्त; एक बाइक भी बरामद

बुरहानपुर के खकनार थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक बाइक समेत कुल 4 लाख 72 हजार रुपए की सामान जब्त किया गया है।
बुरहानपुर: अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार, 13 देशी पिस्टल और 45 कारतूस जब्त; एक बाइक भी बरामद
अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर। पुलिस को साईबाबा स्कूल के पीछे जंगल में एक व्यक्ति के अवैध हथियार लेकर बैठे होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। घेराबंदी कर दबिश देने के बाद पुलिस ने ग्राम ओझर, नागलवाड़ी निवासी शक्तिसिंह पटवा को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

13 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा एक बाइक भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है।

एक साल में 47 देशी पिस्टल पकड़ी

बता दें कि थाना खकनार पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष में 12 प्रकरणों में कुल 47 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, छह मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एसपी आशुतोष बागरी ने अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पत्रकारवार्ता में कार्रवाई का खुलासा

मंगलवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव और उनि सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया। कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि पवन देशमुख, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, प्रआर अजय अजनारे, प्रआर चालक रुपेश शर्मा, आरक्षक विजेन्द्र देवल्ये, कैलाश मोरे, सुनील धुर्वे, जितेन्द्र चौहान, अर्जुन कसुमरिया, रविन्द्र काजले और गोविन्दा मुजाल्दे का योगदान रहा।

Banwari Metkar
By Banwari Metkar

Latest Posts