Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BSP विधायक रामबाई ने भांजे की शादी में 'मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने' गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक रामबाई सिंह अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार उनका एक अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला, जहां बीएसपी विधायक रामबाई सिंह ने अपने भांजे की शादी में जमकर डांस किया। विधायक ने स्टेज पर ही 'मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने' गाने पर डांस किया, उनके डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस डांस की खूब चर्चा हो रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1466776712281145349?t=IVMCtQ7OcEHas45Ihr9I4g&s=19[/embed] https://twitter.com/psamachar1/status/1466771996163788803?t=x5fqpbI505Bq_jeCG1yVHA&s=19

कई धार्मिक आयोजनों में कर चुकी हैं डांस

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक रामबाई डांस को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले भी वह कई धार्मिक आयोजनों में इस तरह से डांस कर चुकी हैं। डांस के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। इसके अलावा, रामबाई अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर उनसे पैसे वापस कराने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य से रखा राजनीति में कदम

दरअसल, रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था। ये भी पढ़े: ट्यूशन के लिए घर से निकले 12वीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इंस्‍टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts