Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बसपा बन सकती है कांग्रेस की राह में रोड़ा

लोकसभा चुनाव : विपक्ष के वोट बंटने के कारण सत्ताधारी भाजपा को मिलेगा फायदा
Follow on Google News
बसपा बन सकती है कांग्रेस की राह में रोड़ा

bhoppalभोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा वोट लेने वाली तीसरी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हो सकती है। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा का कोई प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका लेकिन पार्टी ने 3.5 फीसदी वोट ले लिए थे। पार्टी ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लगभग एक दर्जन सीटों पर बसपा के वोटों से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद आगामी चुनाव के लिए उत्साहित है। पार्टी प्रमुख मायवाती ने किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया है। ऐसे में बसपा प्रदेश में भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने पहले मप्र की सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। अगर ऐसा हुआ तो विपक्ष के वोट विभाजित होंगे। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशियों के वोट कटने की पूरी संभावना है।

गोंडवाना गणतंत्र और आम आदमी पार्टी की भूमिका

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में सक्रिय है। 2023 के विस चुनाव में पार्टी ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी का कोई विधायक नहीं है। हालांकि छिंदवाड़ा जैसी लोकसभा सीट पर पार्टी बड़ी भूमिका में होती है। वहीं विस चुनाव में 66 सीटों पर चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन में शामिल है, इसलिए चुनाव में प्रत्याशी उतारे इस पर संशय बना हुआ है। महागठबंधन के समझौते के तहत सपा खजुराहो सीट पर चुनाव लड़ेगी।

बैठक में होगा फैसला

बसपा की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को होगी। प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल प्रदेशभर के प्रतिनिधियों से वन टू वन बात करेंगे। इसके बाद तय होगा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की क्या भूमिका रहेगी।

हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं

मप्र में 2018 के चुनाव में हमारी पार्टी के चार विधायक थे और हमने 5.82 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। हम अपना दायरा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। स्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। सीएल गौतम, कार्यालय मंत्री 

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts