Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

Follow on Google News
गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं
कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर के ISR ने कहा कि, सुबह करीब 10.06 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। इस महीने 3 से ज्यादा तीव्रता का यह तीसरा भूकंप था। इससे पहले 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। ​​​​​​7 दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि, जिला प्रशासन ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

यूपी के अमेठी में वाहन ने सैर पर निकले व्यक्ति को कुचला, मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में घने कोहरे के बीच रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) घने कोहरे के बीच सुबह सैर के लिए निकले थे। तभी धम्मौर रोड पर बाईपास ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। थाना अमेठी के उप निरीक्षक आर सी यादव ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts