Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार
भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर आज भी जारी रहा। इस दौरान रतलाम, गुना, ग्वालियर और छतरपुर जिले के नौगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इन स्थानों पर लू के थपेड़ों से आम जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इस दौरान रतलाम, गुना, ग्वालियर और छतरपुर जिले के नौगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के दस से अधिक जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस बीच राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कुछ मौसमी सिस्टम बने हुए हैं, जिससे पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ीं हैं। इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। अगले 48 से 72 घंटों के दौरान प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है, आने वाले कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

आज की अन्य खबरें...

मुंबई में Emirates की फ्लाइट से टकराकर 30 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत

[caption id="attachment_118887" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में एमिरेट्स की एक फ्लाइट की चपेट में आने के बाद 30 से ज्यादा फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही दावा किया कि, शहरी योजनाकर्ताओं ने ऐसे आपदाओं के बारे में चेतावनियों को नजरअंदाज किया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक घोटकोपर इलाके से कई फ्लेमिंगो के शव बरामद किए गए हैं। ‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर' (RAWW) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे। कुछ पक्षियों के जमीन पर गिरने के बाद आवारा कुत्तों ने उन्हें नोंच डाला। मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जर्मनी में बिजली गिरने से 10 घायल, चार की हालत गंभीर

[caption id="attachment_118844" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] बर्लिन। जर्मनी के पूर्वी शहर ड्रेसडेन में बिजली गिरने से 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रोसेनगार्टन के इलाके में सोमवार को उस समय हुई, जब लोग तेज तूफान से बचने के लिए एक रेस्तरां की छतरी के नीचे खड़े थे। उसी दौरान यहां बिजली गिर गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts