Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : नरसिंहपुर जिले में नदी में डूबने से एक युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

MP News : नरसिंहपुर जिले में नदी में डूबने से एक युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में स्थित नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, नेगुंवा गांव निवासी मोतीलाल नोरिया (50) कल बेनगंगा नदी में नहाने के लिए गया था। जहां पर उसकी डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आज की अन्य खबरें...

पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद

[caption id="attachment_111697" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] चंडीगढ़पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से शनिवार को ड्रोन बरामद किया गया। बीएसएफ की ओर से एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के जवानों के साथ मेहंदीपुर गांव के पास गेहूं के एक खेत से ड्रोन बरामद किया। ड्रोन डीजेआई मैट्रिस मॉडल-300 आरटीके किस्म का था।

गोंडा- MLA बाबू रामपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मुजेहना (मेहनौन) के विधानसभा के तीन बार विधायक रह चुके बाबू रामपाल सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके बेटे राजेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबू रामपाल सिंह पेशे से अधिवक्ता थे। वे पहली बार 1985 में कांग्रेस से मुजेहना के विधायक निर्वाचित हुए दोबारा 1989 में पंजे का परचम लहराकर कांग्रेस से विधायक चुने गए। वर्ष 1996 में रामपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव का साथ लेकर सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और हैट्रिक लगाकर तीसरी बार विधानसभा पहुंच गए। बाबू रामपाल के अंतिम दर्शन के लिए गायत्रीपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, राजनेताओं व समर्थकों का तांता लगा हुआ है। उनकी अंत्येष्टि पैतृक गांव भोरहा में की जाएगी।

बड़वानी के सर्किट हाउस में लगी भीषण आग, वीआईपी रूम में लगे एसी, टीवी जलकर खाक; CM यादव आज कर सकते थे रात्रि विश्राम

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शनिवार दोपहर सर्किट हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना के कारण वीआईपी रूम में लगे 2 एसी, टीवी और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात को यहां कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले हैं। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर सकते थे।

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में गोलीबारी, दो की मौत; 2 घायल

वाशिंगटन दक्षिणी अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के सबसे बड़े शहर न्यू ऑरलियन्स में एक चौराहे के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। न्यू ऑरलियन्स पुलिस ने कहा कि लुइसियाना प्रांत के सबसे बड़े शहर न्यू ऑरलियन्स के एक चौराहे पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया है। स्थानीय मीडिया चैनल नोला ने कहा कि कल स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के करीब चौराहे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया, जहां लोग एकत्रित हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस इस मामले में दो संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts