Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

G20 समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं होंगे शामिल

Follow on Google News
G20 समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं होंगे शामिल
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है। जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पुतिन दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भी भाग लेने नहीं गए थे।

आज की अन्य खबरें...

Alliance Air के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से जबलपुर जा रही थी फ्लाइट

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार, एलाइंस एअर के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और यह जबलपुर जा रहा थी। बताया जा रहा है कि विमान में एक 52 साल का यात्री अचानक बीमार पड़ गया। जयपुर एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि यात्री का रक्तचाप कम हो गया था, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

बिहार के सारण जिले में नहर में गिरी कार, 5 लोगों की डूबने से मौत

छपराबिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग एक श्राद्ध कर्म से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कर्ण कुदरियां गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस घटना में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र निवासी सूरज प्रसाद (40), दिनेश सिंह (52), सुधीर कुमार (14),लालबाबू साह (45,) तथा मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी रामचंद्र साह (65) की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts