Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 37

Follow on Google News
बिहार में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 37
पटनाबिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन दो लोगों की मौत गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से हुई हैं, जो सिवान और सारण जिलों की सीमा से लगा हुआ है। DIG नीलेश कुमार ने बताया कि सीवान और सारण में मरने वालों की संख्या 35 है। इसमें और वृद्धि नहीं हुई है। अब सारण रेंज के तहत तीनों जिलों में मृतकों की कुल संख्या 37 है। सीवान जिले के मगहर और औरिया पंचायतों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 28 जबकि सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सात लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों के 25 से अधिक लोग अब भी सीवान, सारण और पटना जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। डीआईजी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

आज की अन्य खबरें...

अनूपपुर में दो युवकों के शव बरामद, नहर में मछली पकड़ने गए थेखुदकुशी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नहर में मछली पकड़ने गए दो युवकों के आज सुबह शव बरामद हुए। कोतमा थाना पुलिस ने बताया कि देवगवां जोगीटोला में पिपरिया जलाशय की नहर में दो युवकों तुलसी केवट (25) और कृष्णपाल सिंह (28) के शव पुलिस ने बरामद किए। बीती शाम दोनों जाल लेकर मछली पकड़ने नहर तरफ गए थे। देर रात तक वापस न आने पर दोनों के परिजन ने खोजने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतमा पुलिस ने आज सुबह गोताखोरों को उतारा तो दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा अस्पताल भेज दिया है।

ओडिशा के पूर्व विधायक उत्कल केशरी परिदा का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भुवनेश्वर ओडिशा के पूर्व विधायक उत्कल केशरी परिदा का शनिवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 65 वर्ष के थे। परिदा 2004 में ओडिशा गण परिषद (ओजीपी) के उम्मीदवार के रूप में केंद्रपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह 1980-81 में सालीपुर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। उन्हें 2021 में ओडिशा तीरंदाजी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया था। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने परिदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के लिए किए गए उनके काम को हमेशा याद रखा जायेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts