सलमान की 'सिकंदर' को नहीं मिल रही ऑडियंस, 3 दिन में थिएटर से हटने लगी फिल्म, कई शो हुए कैंसिल

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। लेकिन रिलीज के 3 दिनों के अंदर ही फिल्म कई थिएटर में हटने लगी है। दर्शकों का कहना है कि कमजोर कहानी और प्लॉट की वजह से सिकंदर उन्हें पसंद नहीं आ रही है। इसके कारण कई सिनेमाघरों में इसके शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं। साथ ही सिकंदर को हटाकर मोहनलाल की L2: एंपुरान और जॉन अब्राहम की डिप्लोमैट जैसी फिल्मों को रिप्लेस किया जा रहा है। फिल्म को कई शहरों जैसे साउथ, मुंबई और भोपाल में हटा दिया गया है।
कई शहरों के थिएटर से हटाई गई फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद, सूरत, भोपाल और इंदौर के कई थिएटर्स में सिकंदर को हटा दिया गया है।- मुंबई के कांदीवली स्थित आइनॉक्स रघुलीला में शाम 5:30 बजे के शो की जगह उमबारो फिल्म लगाई गई है।
- 1 अप्रैल से रात 9:30 बजे के शो को हटाकर ऑल द बेस्ट पांड्या फिल्म लगा दी गई है।
- साउथ मुंबई के आइनॉक्स नरिमन पॉइंट और मेट्रो आइनॉक्स में सिकंदर की जगह अब डिप्लोमैट दिखाई जा रही है।
- सिनेपॉलिस सीवुड और पीवीआर ओरियन मॉल में भी सिकंदर के प्राइम टाइम शोज अब L2: एंपुरान से रिप्लेस हो चुके हैं।





















