Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बॉर्डर पर हमलों से देशभर में बेचैनी, सेलेब्स ने सेना का बढ़ाया हौसला, रिचा चड्ढा ने लगाई मीम बनाने वालों को फटकार

Follow on Google News
बॉर्डर पर हमलों से देशभर में बेचैनी, सेलेब्स ने सेना का बढ़ाया हौसला, रिचा चड्ढा ने लगाई मीम बनाने वालों को फटकार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच भारत लगातार अपने S-400 डिफेंस सिस्टम से इन हमलों को नाकाम कर रहा है। हालांकि देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी चिंता में हैं और जवानों के साहस की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनोट ने जम्मू-कश्मीर में हुए ड्रोन अटैक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जम्मू को निशाना बनाया गया। लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने उसे रोक दिया। मजबूत बने रहो जम्मू।  वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं।

अनुपम खेर को जम्मू से मिला कजन का वीडियो

अनुपम खेर ने एक्स पर बताया कि उनके कजन सुनील खेर जम्मू में रहते हैं। उन्होंने ड्रोन हमले का एक वीडियो भेजा, जिसके बाद अनुपम ने फोन कर उनका हाल जाना। सुनील ने जवाब दिया- हम भारत में हैं। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही हैं। आप चिंता न करें। कोई भी मिसाइल जमीन तक नहीं पहुंचने दी जा रही। जय माता दी। भारत माता की जय।

समय रैना हुए भावुक, पिता ने दिया हौसला

कॉमेडियन और एक्टर समय रैना ने लिखा कि उनके पिता ने जम्मू से रात को आखिरी कॉल कर ‘गुड नाइट’ कहा। उन्होंने कहा कि सब कंट्रोल में है, तुम बेफिक्र होकर सो जाओ। समय ने लिखा- लोग इस डर में सो नहीं पा रहे क्योंकि उन्हें अगली सुबह अपने परिवार की आवाज सुननी है।

वीर दास ने दी दुआएं, श्रद्धा कपूर ने जताया गर्व

वीर दास ने लिखा- जो लोग ब्लैकआउट में बैठे हैं, हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो हमें सुरक्षा दे रहे हैं, हम उनके आभारी हैं। श्रद्धा कपूर ने एक फोटो शेयर कर लिखा- हमें अपने जवानों पर गर्व है। जय हिंद।

अनिल कपूर, रितेश देशमुख ने सेना को कहा सलाम

अनिल कपूर ने लिखा- जो महिलाएं और पुरुष हमें सुरक्षा दे रहे हैं, उन्हें मेरा आभार। आप हमारे असली हीरो हैं। रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा- देश के असल हीरोज को मेरा सलाम, इंडियन आर्मी जिंदाबाद। भारत माता की जय। जय हिंद।

रिचा चड्ढा ने लगाई मीम बाजों को फटकार

रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा- ये कोई मैच नहीं, ये कोई खेल नहीं, वॉर निराशाजनक है। हर मुद्दे पर मीम बनाने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी समझदारी दिखाइए। हमारी हड्डियों तक एंजाइटी हो रही है। कुछ देर उन लोगों के बारे में सोचिए जो सीमाओं के पास रह रहे हैं।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts