PlayBreaking News

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन,70 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक, लंदन में ली अंतिम सांस

देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। दिल का दौरा उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी और निजता बनाए रखने की अपील की। जानिए उनके फिल्मी करियर और नवकेतन फिल्म्स से जुड़े सफर के बारे में।
Follow on Google News
70 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक, लंदन में ली अंतिम सांस
देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का 26 जुलाई की सुबह लंदन में निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। इसकी सूचना उनके परिवार वालो ने खूद दी है, उनके मुताबिक सुनील आनंद को दिल का दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने उसी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां साल 2011 में उनके पिता देव आनंद का भी निधन हुआ था।

भतीजी जीना नारंग ने दी जानकारी

सुनील आनंद के निधन की पुष्टि उनकी भतीजी जीना नारंग ने परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में की। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस दुखद समय से गुजर रहा है और सभी लोगों का प्यार, दुआएं और सहयोग उनके लिए बहुत मायने रखता है। परिवार ने लोगों और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए। फिलहाल अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

देव आनंद की फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम

सुनील आनंद ने साल 1984 में अपने पिता देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'कार थीफ' और 'मैं तेरे लिए' जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उन्हें अभिनय में अपने पिता जैसी सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय छोड़कर पर्दे के पीछे काम करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: रूस का Telegram पर बड़ा एक्शन : फाउंडर पावेल दुरोव वॉन्टेड घोषित, ऐप पर बैन का खतरा

नवकेतन फिल्म्स की संभाली जिम्मेदारी

एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद सुनील आनंद ने अपने परिवार के मशहूर प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कई वर्षों तक इस बैनर के कामकाज को आगे बढ़ाया और देव आनंद की सिनेमाई विरासत को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

परिवार में कौन-कौन हैं?

सुनील आनंद अपने पीछे अपनी 94 वर्षीय मां और मशहूर अभिनेत्री कल्पना कार्तिक, बहन देविका और अन्य परिवार के सदस्यों को छोड़ गए हैं। उनकी मां और बहन फिलहाल तमिलनाडु के ऊटी में रहती हैं। सुनील आनंद, देव आनंद और कल्पना कार्तिक के इकलौते बेटे थे।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts