Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gwalior News :तिघरा डैम में उतराते मिले दो लापता दोस्तों के शव, परिजनों में कोहराम

ग्वालियर में शनिवार से गायब जनकगंज के दो युवकों के शव सोमवार को तिघरा डैम में मिले। एक दिन पहले उनकी लावारिस बाइक मिली थी। माना जा रहा है कि दो दिन पहले डूबने के कारण शव डिकंपोज होने शुरू हो गए थे।
तिघरा डैम में उतराते मिले दो लापता दोस्तों के शव, परिजनों में कोहराम
ग्वालियर के तिघरा डैम में मिले शव।

ग्वालियर। पिछले दो दिनों से लापता जनकगंज क्षेत्र के दो दोस्तों के शव सोमवार को तिघरा डैम के कैथा रपटा के पास पानी में उतराती हुई मिलीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकलवाया। इससे ठीक एक दिन पहले रविवार को पुलिस को इसी इलाके से युवकों की होंडा शाइन बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई थी।

मोहित की बाइक से निकले थे दोनों 

मृतकों की पहचान जनकगंज के काला सैय्यद निवासी मोहित रजक (25 वर्ष) और अभिषेक सगर (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहित एक वकील के यहां काम करता था, जबकि अभिषेक मकान बनाने का ठेका लेता था। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहित अपनी बाइक लेकर अभिषेक के घर गया था, जिसके बाद दोनों घूमने की बात कहकर निकले थे। जब वे रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते जनकगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: MP में बकरीद की छुट्टी बदली : अब 28 मई को बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर, जारी हुए नए आदेश

कपड़ों और हुलिए से हुई पहचान 

सोमवार सुबह जब पुलिस डैम से शवों को निकालने की प्रक्रिया कर रही थी, तभी ढूंढते हुए परिजन भी वहां पहुंच गए और कपड़ों व हुलिए से उनकी पहचान की। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंषाना ने बताया शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण डिकंपोज (गलना) होने लगे थे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

बीमार माता-पिता का इकलौता सहारा था अभिषेक 

अभिषेक के पिता को लकवा मार गया था, जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ थे। मां भी लंबे समय से बीमार रहती हैं। ऐसे में अभिषेक ही परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही माता-पिता बेसुध हो गए। रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई।

ये भी पढ़ें: Anu Meena Suicide Case  : भाई का आरोप-नौकरानी के साथ रोमांस कर रहा था गौतम, अनु ने देखा तो करने लगा था ज्यादा पिटाई

साथ में घूमने गए थे, लाश भी साथ आईं

अभिषेक और मोहित की दोस्ती पूरे इलाके में मिसाल थी। दोनों हर काम साथ करते थे और घूमने भी साथ ही गए थे। हादसे के बाद दोनों के शव एक साथ घर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। हर आंख नम हो गई। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts