Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बकरीद की छुट्टी बदली :अब 28 मई को बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर, जारी हुए नए आदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने ईद उल जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब 27 मई की जगह 28 मई को सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कर्मचारी संगठनों और बैंक यूनियनों की मांग के बाद सरकार ने यह फैसला लिया।
अब 28 मई को बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर, जारी हुए नए आदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने ईद उल जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब 27 मई की जगह 28 मई को सरकारी अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। नए आदेश के मुताबिक, 27 मई को सभी सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को छुट्टी रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

राज्य सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश में बदलाव का आदेश जारी किया। पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को घोषित की गई थी, लेकिन त्योहार 28 मई को पड़ने के कारण छुट्टी की तारीख बदली गई है।

/img/15/1779720001214

बैंक यूनियनों ने की थी मांग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अवकाश की तारीख बदलने की मांग की थी। संगठन के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित 27 मई के अवकाश को बदलकर 28 मई किया जाए, ताकि कर्मचारी वास्तविक त्योहार के दिन छुट्टी मना सकें।

Breaking News

दिल्ली और गुजरात में भी बदली गई छुट्टी

दिल्ली और गुजरात सरकारों ने भी पहले घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए बकरीद की छुट्टी 28 मई को घोषित की है। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी नया आदेश जारी किया।

त्योहार की सही तारीख पर छुट्टी की थी मांग

कर्मचारी संगठनों का कहना था कि ईद उल जुहा 28 मई को मनाई जाएगी, इसलिए उसी दिन अवकाश घोषित होना चाहिए। इससे सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मियों और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों को त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts