PlayBreaking News

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे ग्वालियर, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से लेकर सभागार तक किया फूलों से स्वागत

Follow on Google News
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे ग्वालियर, कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से लेकर सभागार तक किया फूलों से स्वागत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को अपने पहले एक दिवसीय ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेई सभागार तक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने 50 से ज्यादा जगहों पर ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया।

    ग्वालियर की जनता का आभारी हूं – खंडेलवाल

    हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं। भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने ग्वालियर के कार्यकर्ताओं के जोश को भाजपा की असली ताकत बताया।

    अटल सभागार में करेंगे संबोधन

    खंडेलवाल अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

    कैंसर हॉस्पिटल में देंगे श्रद्धांजलि

    रात 8 बजे खंडेलवाल पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे स्व. शीतला सहाय की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भजन संध्या में भाग लेंगे और फिर रात को रेल मार्ग से भोपाल लौट जाएंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts