PlayBreaking News

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल :दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। हर्ष मल्होत्रा, अर्चना गुप्ता, केवल सिंह ढिल्लों और अभिषेक देबरॉय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जानिए कौन हैं बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष और क्यों अहम है यह बदलाव।
Follow on Google News
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
BJP ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि, इन बदलावों से राज्यों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरा जा सकेगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी है। वहीं हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता, पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान

दिल्ली बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हर्ष मल्होत्रा को जमीनी नेता माना जाता है।

Twitter Post

उन्होंने दिल्ली बीजेपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने उन्हें वीरेंद्र सचदेवा की जगह जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा दिल्ली संगठन को मिलेगा।

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

हरियाणा बीजेपी की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष 

हरियाणा बीजेपी में डॉ. अर्चना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह राज्य बीजेपी की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। अर्चना गुप्ता मूल रूप से पानीपत की रहने वाली हैं और पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है। इससे पहले वह प्रदेश महामंत्री के रूप में काम कर रही थीं। पार्टी के भीतर उनकी मजबूत संगठनात्मक पकड़ मानी जाती है।

Twitter Post

बीजेपी ने मोहन लाल बडौली की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के नजरिए से भी यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि, अर्चना गुप्ता हरियाणा में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का काम करेंगी।

पंजाब में सिख चेहरे पर बीजेपी का दांव

पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। केवल सिंह ढिल्लों पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद उन्होंने 2022 में बीजेपी जॉइन की थी।

Twitter Post

ढिल्लों बड़े उद्योगपति भी हैं और मालवा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें विकासवादी नेता के रूप में देखा जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने पंजाब में सिख वोट बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने के लिए यह बड़ा दांव खेला है। उन्होंने संगरूर लोकसभा उपचुनाव और बरनाला विधानसभा उपचुनाव भी बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। पार्टी को उम्मीद है कि, उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन को नई दिशा मिलेगी।

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक देबरॉय राज्य में बीजेपी के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। वह 2023 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पार्टी के विभिन्न अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। बीजेपी नेतृत्व को उम्मीद है कि वह त्रिपुरा में संगठन को और मजबूत करेंगे और जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Twitter Post

चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी का यह संगठनात्मक फेरबदल आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। खासकर पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है। दिल्ली में भी संगठन को नए नेतृत्व के जरिए अधिक सक्रिय बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है। वहीं महिला और सिख चेहरों को आगे लाकर बीजेपी सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास करती नजर आ रही है। पार्टी नेतृत्व अब इन नए प्रदेश अध्यक्षों के जरिए राज्यों में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर पकड़ और चुनावी रणनीति को धार देने की तैयारी कर रहा है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts