उज्जैन में डबल मर्डर : लूट के बाद भाजपा नेता और पत्नी की हत्या, खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भाजपा नेता रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में लूटपाट के बाद हत्या की बात कही है। अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















