Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

Follow on Google News
BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्ली। देश के पूर्व गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर' है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से अस्वस्थ हैं आडवाणी

दरअसल, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं। आडवाणी को इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था, लेकिन वो स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके और उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

राष्ट्रपति ने आडवाणी को घर जाकर दिया था भारत रत्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके निवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। इस दौरान उनके आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। 2015 में पद्म विभूषण सम्मान भी दिया गया था। आडवाणी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। वो देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। उन्होंने गत 8 नवंबर को अपना 98वां जन्मदिन मनाया था। ये भी पढ़ें- Bomb Threat : दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, एक हफ्ते में तीसरी घटना, DPS पहुंची पुलिस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts