विपक्ष के खिलाफ सीएम योगी का आक्रोश:बीजेपी ने निकाली जनआक्रोश पदयात्रा, दोनों डिप्टी सीएम रहे साथ

भारतीय राजनीति में अक्सर विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा ने ही विपक्षी दलों के खिलाफ जनआक्रोश पदयात्रा निकालकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है।
Follow on Google News
बीजेपी ने निकाली जनआक्रोश पदयात्रा, दोनों डिप्टी सीएम रहे साथ

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में भाजपा और सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले दलों को निशाने पर लेते हुए भाजपा ने इसे जन अभियान का रूप देने की रणनीति बनाई है, जिससे प्रदेश में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

सीएम योगी की अगुवाई में पदयात्रा 

मंगलवार को निकली इस जनआक्रोश पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे चलते नजर आए और उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। सिर पर गमछा बांधे योगी का यह अंदाज समर्थकों के बीच चर्चा का केंद्र बन रहा है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस मार्च में शामिल हुए। बता दें कि यह पदयात्रा सीएम आवास से विधानसभा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली और इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 2026 में बदलेगा बंगाल: इस बार जागेगा BENGAL! हुगली में मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

'वोट बैंक के चलते कांग्रेस ने किया बिल का विरोध' 

पदयात्रा के समापन के बाद नेताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों का रवैया महिला विरोधी है और यही वजह है कि आज देशभर में महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाई जा रही है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि जनता अब ऐसे रवैये को स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले की पहली बरसी : दर्द, डर और उम्मीद के बीच कश्मीर, भरोसा टूटा, पर्यटन बिखरा

'विपक्ष का काम है सिर्फ विरोध करना' 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं महिला, गरीब, युवा और किसान जैसे वर्गों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह हर जनहितकारी योजना का विरोध करता है। योगी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस जनआक्रोश को हर जिले और बूथ स्तर तक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाए। साथ ही उन्होंने गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं का ध्यान रखने की भी बात कही, ताकि किसी को असुविधा न हो और आंदोलन प्रभावी तरीके से जारी रह सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts