People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    इजरायली एयर फोर्स ने ईरान में एक साथ कई जगहों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए
    ईरान में करीब 9 हजार भारतीय, एडवाइजरी के बाद उनमें से कई स्वदेश लौटे: MEA प्रवक्ता
    जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से एनर्जी सिक्योरिटी और शिपिंग पर 3 बार बात की
    पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, अमित शाह की अध्यक्षता में बनी कमिटी
    कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मिली जमानत, टेरर फंडिंग मामले में हैं आरोपी
    SC ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी
    IAF चीफ ने फॉरवर्ड वेस्टर्न एयरबेस से MiG-29 से उड़ान भरी, तैयारियों का रिव्यू किया
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘धुरंधर’ सिंगर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल
    जम्मू: BSF-पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 2Kg ड्रोन-ड्रॉप हेरोइन बरामद, कीमत 12 करोड़
    भारतीय एयरलाइंस कंपनियां मिडिल ईस्ट की फ्लाइटों के लिए दे रहीं वॉर-रिस्क प्रीमियम
    इराक के पास तेल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    बीजेपी ने 6 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों का किया ऐलान, तेलंगाना में विरोध के बीच रामचंदर राव को मिली जिम्मेदारी, एमपी में इन्हें मिली कमान

    Publish Date: 1 Jul 2025, 7:22 PM (IST)Reading Time: 12 Minute Read
    Follow on Google News

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को संगठन स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए छह राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल हैं। सभी नियुक्तियां निर्विरोध हुईं। मध्य प्रदेश में हेमंत विजय खंडेलवाल ने निर्विरोध नामांकन भरा है, जिनकी जीत की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी।

    इन नियुक्तियों के साथ भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की दिशा भी साफ हो गई है। पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं किया जा सकता जब तक कि 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चयन न हो जाए। भाजपा की कुल 37 राज्य इकाइयां हैं, जिनमें से अब तक 14 में चुनाव हो चुके थे और मंगलवार को 19 और राज्यों में अध्यक्ष चुने गए। इससे स्पष्ट है कि जुलाई में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तय किया जा सकता है।

    हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर राजीव बिंदल पर भरोसा जताया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। बिंदल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन के साथ-साथ सरकार में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनकी नियुक्ति को पार्टी की स्थिरता की रणनीति के तहत देखा जा रहा है। इससे पहले भी वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को चुनावी तैयारियों में दिशा दे चुके हैं।

    उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को दोबारा मौका

    उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भट्ट अप्रैल 2024 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे और वे पूर्व में चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। भट्ट को दोबारा मौका देकर भाजपा ने यह संकेत दिया है कि पार्टी राज्य में नेतृत्व में स्थायित्व और निरंतरता चाहती है।

    तेलंगाना में रामचंदर राव को मिली जिम्मेदारी

    तेलंगाना में एन. रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, हालांकि इस फैसले का विरोध भी हुआ। गोशामहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने इस नियुक्ति से असहमति जताते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रामचंदर राव तेलंगाना हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पहले राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वे लंबे समय से संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन में वे हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे। हाल ही में वे राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान का नेतृत्व भी कर रहे थे।

    आंध्र प्रदेश में संघ से जुड़े पीवीएन माधव को जिम्मेदारी

    भाजपा ने आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। माधव 2003 में भाजयुमो के साथ सक्रिय राजनीति में आए थे और 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजयुमो के महासचिव और फिर 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। बाद में वे राज्य विधान परिषद के सदस्य भी बने। माधव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब माना जाता है। उनके पिता पीवी चलपति राव अविभाजित आंध्र प्रदेश में भाजपा के पहले अध्यक्ष थे और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाते हैं। माधव की नियुक्ति को संगठन और संघ के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

    महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण को पहली बार कमान

    महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे डोंबिवली विधानसभा सीट से लगातार चार बार से विधायक हैं। उन्होंने 2009 में पहली बार विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी। चव्हाण एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार दिया गया था और बाद में लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी सेवा दी। इससे पहले वे देवेंद्र फडणवीस सरकार में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से स्पष्ट है कि भाजपा महाराष्ट्र में अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं पर दांव खेल रही है।

    मध्य प्रदेश में हेमंत खंडेलवाल को जिम्मेदारी तय

    मध्य प्रदेश में हेमंत विजय खंडेलवाल ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध नामांकन दाखिल किया है और उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी। हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा के अनुभवी नेता हैं और उनकी छवि काफी साफ सुथरी मानी जाती है। उनके नाम पर पार्टी में एकराय बनी है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष का रास्ता हुआ साफ

    इन नियुक्तियों के साथ ही भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब तक 50% से अधिक राज्य इकाइयों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जो भाजपा के संविधान के अनुसार आवश्यक है। संभावना है कि जुलाई के महीने में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में यह बदलाव आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

    कौन हैं हेमंत विजय खंडेलवाल

    हेमंत विजय खंडेलवाल फिलहाल बैतूल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बीजेपी के दिग्गज नेता थे और बैतूल से सांसद रहे। 2008 में पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में हेमंत ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में कदम रखा। इसके बाद 2013 में वे बैतूल विधानसभा सीट से विधायक बने और 2023 में फिर इसी सीट से दोबारा चुने गए। मध्य भारत के राजनीतिक परिदृश्य में उन्हें एक संतुलित, अनुभवी और प्रभावी नेता माना जाता है।

    हेमंत खंडेलवाल का जन्म 3 सितंबर 1964 को मथुरा, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने B.Com और LL.B की पढ़ाई की है। व्यवसाय से जुड़े रहे हेमंत राजनीति में पूरी तरह सक्रिय तब हुए जब पिता का निधन हुआ और उन्हें जनता ने बतौर सांसद चुना। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में आकर जनसेवा को नई दिशा दी।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    MP BJP state President

    Peoples Samachar

    MP politics news

    peoples update

    Hemant Khandelwal

    BJP State President

    BJP 6 State Presidents

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

     पूर्व CJI को बचाने के लिए ₹1 करोड़ फीस मांगने वाली याचिका खारिज

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पूर्व CJI को बचाने के लिए ₹1 करोड़ फीस मांगने वाली याचिका खारिज

    गैस-तेल की कोई कमी नहीं, 5 दिन में 28% बढ़ा LPG प्रोडक्शन

    लोकसभा में बोले हरदीप पुरी...गैस-तेल की कोई कमी नहीं, 5 दिन में 28% बढ़ा LPG प्रोडक्शन

    एक्टिंग का बोलकर मेरी बेटी को केरल ले गए और शादी कर ली

    महाकुंभ वाली मोनालिसा के पापा बोले-एक्टिंग का बोलकर मेरी बेटी को केरल ले गए और शादी कर ली

    जाने मौसम में कितना फैर बदल

    12 मार्च 2026 बनाम 2025 :जाने मौसम में कितना फैर बदल

    15 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास

    अब नहीं होंगे शुभ काम!15 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास

    अमित शाह की अध्यक्षता में बना 3 सदस्यीय मंत्री समूह, तेल और गैस सप्लाई को लेकर राहत

    ईरान संकट पर केंद्र सतर्क :अमित शाह की अध्यक्षता में बना 3 सदस्यीय मंत्री समूह, तेल और गैस सप्लाई को लेकर राहत

    बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 829 अंक टूटा, निफ्टी 228 अंक गिरकर 23639 पर बंद; ऑटो सेक्टर में रहा दबाव

    Share Market Today:बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स 829 अंक टूटा, निफ्टी 228 अंक गिरकर 23639 पर बंद; ऑटो सेक्टर में रहा दबाव

    सुप्रीम कोर्ट ने 2 आरोपियों को दी जमानत

    मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा झटका!सुप्रीम कोर्ट ने 2 आरोपियों को दी जमानत

    सचिन तेंदुलकर को रिप्लेस करना चाहता था BCCI, यह सुनकर 'क्रिकेट के भगवान' को लगा था झटका

    Former Selector's Revelation :सचिन तेंदुलकर को रिप्लेस करना चाहता था BCCI, यह सुनकर 'क्रिकेट के भगवान' को लगा था झटका

    बिलासपुर के स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे

    CG NEWS : बिलासपुर के स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....