Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद

टेस्ट ऑफ इंडिया : स्विगी की रिपोर्ट, डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर
Follow on Google News
लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद

नई दिल्ली। बिरयानी लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बनी है। वर्ष 2024 में एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

स्विगी की ‘फूड ट्रेंड रिपोर्ट’ के मुताबिक, चिकन बिरयानी 4.9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए। बेंगलुरु 77 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और चेन्नई 46 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चिकन बर्गर के बाद बिरयानी देर रात खाई जाने वाली दूसरी सबसे पसंदीदा डिश रही। रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर के 18.4 लाख ऑर्डर हुए।

  • मसाला डोसा में बेंगलुरु का दबदबा : मसाला डोसा खाने में बेंगलुरु ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा है। वहां के लोगों ने एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 25 लाख डोसा ऑर्डर किए। दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में छोले, आलू पराठा और कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई।
  • एक ग्राहक ने खाया 49,900 रुपए का पास्ता : बेंगलुरु के एक ग्राहक ने इस साल पास्ता पर 49,900 रुपए खर्च किए। उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं।
  • स्नैक्स में चिकन रोल पसंदीदा : चिकन रोल 24.8 लाख ऑर्डर के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। चिकन मोमोज 16.3 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और पोटैटो फ्राइज 13 लाख ऑर्डर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • लंच पर भारी पड़ा डिनर : स्विगी के मंच पर इस साल डिनर के लिए 21.5 करोड़ ऑर्डर किए गए, जो लंच की तुलना में करीब 29 फीसदी अधिक हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts