Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीरगांव को 135 करोड़ की सौगात, CM साय ने खोला घोषणाओं का पिटारा,आवासीय पट्टे का भी ऐलान

बीरगांव में CM साय का बड़ा दांव, 135 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण,बीरगांव में CM साय ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में 135 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम क्षेत्र में STP के लिए 82 करोड़, पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़, नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ और खेल मैदान के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
बीरगांव को 135 करोड़ की सौगात, CM साय ने खोला घोषणाओं का पिटारा,आवासीय पट्टे का भी ऐलान

प्रेम कुमार,रायपुर: बीरगांव में विकास की बड़ी तस्वीर! नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 135 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान STP, पाइपलाइन विस्तार, नाली निर्माण, खेल मैदान, नालंदा परिसर और E-लाइब्रेरी सहित कई योजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री ने आवासीय पट्टा देने का भी ऐलान किया।

निगम चुनाव से पहले विकास की बड़ी सौगात

बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

/img/129/1790182027832

यह भी पढ़ें: जगदलपुर में देसी कट्टा लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, UP से हथियार लाने का खुलासा

बीरगांव में राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़ा कार्यक्रम

बीरगांव नगर निगम को लंबे समय से कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्र के तौर पर देखा जाता रहा है और वर्तमान में यहां कांग्रेस का महापौर है। ऐसे में आगामी निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीतिक और विकास—दोनों लिहाज से चर्चा में रहा।

CM साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीरगांव नगर निगम के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में 135 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है।

/img/129/1790182031967

यह भी पढ़ें: नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

सड़कों को लेकर कांग्रेस पर CM का हमला

मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में नई सड़कें बनाना तो दूर, पुरानी सड़कों का भी उचित रखरखाव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

पानी की योजना पर भी सरकार का फोकस

CM साय ने कहा कि हर घर नल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में इस योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का भी मुद्दा उठाया।

/img/129/1790182037981

यह भी पढ़ें: फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक,56-60 हजार की ठगी का जाल, सांसद के नंबर से मैसेज भेजकर मचा हड़कंप

ढाई साल में 160 करोड़ से ज्यादा राशि का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीरगांव नगर निगम को पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल में करीब 95 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में 160 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है।

18 लाख आवासों का मुद्दा फिर उठा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों के आवास का हक रोका था। CM ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

/img/129/1790182035776

यह भी पढ़ें: किरण सिंहदेव आज लौटेंगे छत्तीसगढ़, BJP प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर संभालेंगे, बदलाव की अटकलों पर लगा विराम

विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने नक्सलवाद को प्रदेश के विकास में बड़ा रोड़ा बताते हुए कहा कि सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है।

बीरगांव के लिए CM साय की बड़ी घोषणाएं

STP के लिए 82 करोड़

बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने 82 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

पाइपलाइन विस्तार पर 10 करोड़

क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया।

नाली निर्माण के लिए 5 करोड़

बीरगांव क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

खेल मैदान के लिए 5 करोड़

क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

नालंदा परिसर को भी 5 करोड़

बीरगांव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नालंदा परिसर बनाने हेतु 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई।

स्ट्रीट लाइट के लिए 1 करोड़

व्यास शाला से बीरगांव नाला तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया।

भवन निर्माण के लिए 1 करोड़

बीरगांव क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

विद्युत विभाग का जोन कार्यालय खुलेगा

मुख्यमंत्री ने बीरगांव में विद्युत विभाग का जोन कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र की बिजली संबंधी प्रशासनिक व्यवस्था को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कॉलेज ग्राउंड में E-लाइब्रेरी

युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कॉलेज ग्राउंड में E-लाइब्रेरी बनाने हेतु 89 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

आवासीय पट्टे का भी बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीरगांव क्षेत्र में आवासीय पट्टा देने का काम करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है और प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव,स्मृति ईरानी को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

कांग्रेस पर फिर साधा निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग “इटली का चश्मा” पहनते हैं, इसलिए उन्हें सरकार के विकास कार्य दिखाई नहीं देते।

स्मृति ईरानी के नए प्रभार पर CM साय का बयान

छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने स्मृति ईरानी का स्वागत और अभिनंदन किया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts