बिलासपुर में कांग्रेस नेता के भतीजे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के भतीजे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को एक बिल्डर के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संस्कार सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है। संस्कार बिल्डर चित्रसेन सिंह का बेटा था। उसने अपने घर के कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली।

    भोपाल में करता था NEET की तैयारी

    संस्कार भोपाल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से तनाव में था और डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

    कांग्रेस नेता का भतीजा

    आत्महत्या करने वाला युवक कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा था। अजय सिंह पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी बताए जाते हैं।

    पुलिस जांच में जुटी

    गोली चलने की सूचना पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts