🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

बिहार में फिर गरमाएगा छात्र आंदोलन, 18 अगस्त को TRE-4 अभ्यर्थियों का अनशन, 19 को RJD का लोकभवन मार्च

बिहार में 18 अगस्त को TRE-4 अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन की मांग को लेकर आंदोलन और आमरण अनशन करेंगे। 19 अगस्त को RJD छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई और AK-47 के कथित इस्तेमाल के विरोध में लोकभवन मार्च निकालेगी।
Follow on Google News
बिहार में फिर गरमाएगा छात्र आंदोलन, 18 अगस्त को TRE-4 अभ्यर्थियों का अनशन, 19 को RJD का लोकभवन मार्च
बिहार में छात्र आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है, क्योंकि 18 अगस्त को TRE-4 के अभ्यर्थी अनशन शुरू करेंगे।

पटना। बिहार में छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्यों को लेकर अगले सप्ताह राजधानी पटना में लगातार दो दिन आंदोलन होने जा रहा है। 18 आगस्त को TRE-4 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी गर्दनीबाग में आंदोलन शुरू करेंगे, जबकि 19 अगस्त को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और AK-47 के कथित इस्तेमाल के विरोध में लोकभवन मार्च निकालेगा। दोनों कार्यक्रमों के मुद्यें अलग हैं, लेकन केंद्र में छात्रों और अभ्यर्थियों से जुड़े सवाल ही हैं।

18 अगस्त से TRE-4 अभ्यर्थियों का आंदोलन

TRE-4 अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग को लेकर 18 अगस्त से गर्दनीबाग में आंदोलन की घोषणा की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जुलाई में भर्ती विज्ञापन जारी किए जाने की बात कही थी, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। गुरुवार को कृष्णा घाट पर हुई बैठक में अभ्यर्थियों ने आंदोलन की रणनीति तय की। छात्र नेता दिलीप कुमार ने TRE-4 के मुद्दे पर 18 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती का विज्ञापन चाहिए। उन्होंने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देने की बात कही है। इस अवधि में ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने तथा विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी गई है।

सभी विषयों और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

TRE-4 अभ्यर्थियों की मुख्य मांग सभी रिक्त पदों और सभी विषयों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करना है। उनका कहना है कि वे नई अधियाचना की मांग नहीं कर रहे, बल्कि पहले से लंबित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन का दायरा केवल TRE-4 तक सीमित नहीं रहेगा। बैठक में BSSC द्वितीय इंटरस्तरीय और चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा की प्रक्रिया तेज करने, BSO परीक्षा की तारीख घोषित करने और लाइब्रेरियन भर्ती से जुड़े मुद्दे भी उठाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा पुलिस भर्ती और BSSC भर्ती में संविदा सेवा के वेटेज को खत्म करने की मांग भी आंदोलन में शामिल है। छात्र नेताओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी का असर लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के समय और उम्र पर पड़ रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

Breaking News

19 अगस्त को RJD निकालेगी लोकभवन मार्च

TRE-4 अभ्यर्थियों के आंदोलन के अगले दिन यानी 19 अगस्त को RJD पटना में लोकभवन मार्च करेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। RJD के अनुसार मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू होकर लोकभवन तक जाएगा। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होंगे। तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को भी मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने की बात कही है।

25 जुलाई के छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई का मुद्दा

RJD का मार्च 25 जुलाई के छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और AK-47 के कथित इस्तेमाल को लेकर है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। उनका कहना है कि विपक्ष की ओर से मामला उठाए जाने के बाद एक सिपाही को निलंबित किया गया, लेकिन संबंधित एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। तेजस्वी यादव इससे पहले बिहार के DGP विनय कुमार से भी मुलाकात कर चुके हैं। RJD प्रतिनिधिमंडल ने 25 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान AK-47 के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए सीवान के एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर

दो दिन, दो आंदोलन और छात्रों से जुड़े कई मुद्दे

पटना में 18 और 19 अगस्त को होने वाले दोनों आंदोलन अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित हैं। पहले दिन TRE-4 अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती समेत लंबित भर्तियों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और दिलीप कुमार आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसके अगले दिन RJD छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोकभवन मार्च करेगी। इन दोनों कार्यक्रमों के चलते अगले सप्ताह पटना में छात्र और युवा मुद्दों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ने की संभावना है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

icon

Latest Posts