Aakash Waghmare
19 Jan 2026
Naresh Bhagoria
19 Jan 2026
Aakash Waghmare
19 Jan 2026
बिहार के गया जिले में गुरुवार (25 सितंबर 2025) को एक बड़ा हादसा हो गया। खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास 9 लड़के रील बनाने के दौरान नदी में डूब गए। सभी लड़के नदी किनारे वीडियो बना रहे थे और इसी बीच गहरे पानी में चले गए। खुद को डूबता देख वे चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।
सभी लड़कों को तुरंत बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से दो को गंभीर हालत में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं सात लड़कों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जिनमें से पांच की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है।
हादसे में डूबे लड़के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वे स्कूल से लौटते समय नदी किनारे वीडियो बनाने पहुंचे थे। लेकिन हादसे ने गांव में मातम फैला दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अधिकारियों के अनुसार, अब तक जिन लड़कों की पहचान हुई है उनमें तौसीफ, जासिफ, साहिल, जैम, सुफियान और साजिद शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी कि हादसा कैसे हुआ और क्या सभी लड़कों में कोई आपस में रिश्तेदार भी थे।