Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय का 160 सीटें जीतने का दावा, राहुल गांधी पर तंज – मुह छिपाने विदेश जाएंगे

बिहार चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय का 160  सीटें जीतने का दावा, राहुल गांधी पर तंज – मुह छिपाने विदेश जाएंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर -   बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है. वहीं मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार चुनान में 160 सीटें मिलने का दावा किया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल तो चुनाव वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और गृहमंत्री अमित शाह इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।  राहुल गांधी जिस तरह से वोट चोरी का कहते हैं लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो वे विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे। उन्हें बिहार चुनाव के परिणाम पहले से ही दिख रहे हैं इसलिए पचमढ़ी आए हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा 160 सीटों से ज्यादा जीत रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी हार है इसलिए पहले से चिल्लाना शुरू कर दिया। वे कभी ईवीएम को दोष देते हैं तो कभी वोट चोरी का कहते हैं। जब हार का पता लग जाता है तो बहाने ढूंढते हैं। क्योंकि लोग उनकी लीडरशिप पर प्रश्न चिन्ह उठाएंगे।

    गड्ढा भरने का अभियान जारी -

    शहर की सड़कों के गड्ढे से पटे होने और निगम के द्वारा सुधार कार्य नहीं किए जाने से उपजे विरोध के बीच अब जाकर निगम द्वारा शहर में गड्ढा भरने का अभियान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किए जा रहे काम को देखने के लिए पिछले कुछ दिनों से हर दिन ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौके पर पहुंचते हैं। कल रात को प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी निगम के काम को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। महापौर भार्गव के साथ विजयवर्गीय माँ आनंदमयी आश्रम से लेकर गीता भवन चौराहा तक किए जा रहे गड्ढा भरने के काम को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां मौके पर जाकर कामकाज को देखा और काम की गति के बारे में जानकारी ली।

     राहुल गांधी पचमढ़ी में - 

    पचमढ़ी में चल रहे शिविर में प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष सपरिवार भाग ले रहे हैं। कल राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनसे हालचाल के साथ पढ़ाई-लिखाई की भी जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने इंदौर जिलाध्यक्ष विपीन वानखेड़े को पास में बुलाकर बैठाया। राहुल ने सभी जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए कहा कि डरो मत और जनता के मुद्दों को उठाओ। एकजुटता के साथ कांग्रेस की ताकत बढ़ाएं। बूथ मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दे। राहुल ने ये भी कहा कि एसआईआर के जरिए वोटों की चोरी की कोशिश की जा रही है। बिहार में की और मप्र में भी करने की कोशिश हो रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts