Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दावा ;PAK- अफगानिस्तान युद्ध में 300 की मौत, ट्रंप बोले मैं दखल दे सकता हूं...

दोनों देशों के बीच मौजूदा संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ की घोषणा कर दी।
PAK- अफगानिस्तान युद्ध में 300 की मौत, ट्रंप बोले मैं दखल दे सकता हूं...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव ने रोद्र रूप ले लिया है। दोनों देशों की सीमा पर हुए हमलों और जवाबी कार्रवाई में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे को आगे भी सख्त सैन्य कदम उठाने की चेतावनी दे रहे हैं।

    ट्रंप का जवाब- मैं दखलअंदाजी कर सकता हूं

    इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में हस्तक्षेप करेगा, तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे दखल दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और फिलहाल पाकिस्तान बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: ईरान-इसराइल युद्ध: किसी दौर में थी गहरी दोस्ती, फिर क्यों हुई ऐसी दुश्मिनी, क्या है इसके पीछे का इतिहास?

    PAK- हमलों के लिए भारत जिम्मेदार 

    उधर, पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने देश में हो रहे आतंकी हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि इन हमलों की साजिश अफगान तालिबान के कंट्रोल वाले इलाकों से रची जा रही है और वहां की जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद दोनों देशों के संगर्ष में भारत को टारगेट करना भी शुरू कर दिया है।

    दोनों देशों के बीच मौजूदा संघर्ष की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ की घोषणा कर दी।

    पाक का दावा- 274 तालिबान लड़ाके मारे

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद  शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि अब तक हुई कार्रवाई में 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं, जबकि 400 से अधिक घायल हुए हैं। उनके मुताबिक, अभियान के दौरान 115 टैंक और बख्तरबंद वाहन तबाह कर दिए गए हैं। साथ ही 74 चौकियों को ध्वस्त किया गया, जबकि 18 चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने कब्जा करने का दावा किया है।

    हालांकि पाकिस्तान ने अपने नुकसान को भी स्वीकार किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस संघर्ष में उसके 12 सैनिक मारे गए हैं और 27 अन्य घायल हुए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts