Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान ने खोली घरवालों की पोल, अमन को दिखाया आईना; पहले ही हफ्ते मचा जबरदस्त बवाल

Bigg Boss 20 में पहले ही हफ्ते एविक्शन को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह नॉमिनेटेड हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक इस हफ्ते चारों में से कोई भी घर से बेघर नहीं होगा।
सलमान ने खोली घरवालों की पोल, अमन को दिखाया आईना; पहले ही हफ्ते मचा जबरदस्त बवाल
कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह नॉमिनेटेड सदस्य

मुंबई। सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। घर के अंदर हर दिन रिश्तों, बहस, टास्क और रणनीति का नया खेल देखने को मिल रहा है। अब शो के पहले ‘वीकेंड का वार’ में भी खूब ड्रामा देखने को मिला। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को पहले हफ्ते के उनके प्रदर्शन का पूरा हिसाब बताया। किसी कंटेस्टेंट को सलमान से तारीफ मिली तो किसी को जमकर फटकार। होस्ट ने साफ कर दिया कि बिग बॉस के घर में सिर्फ मौजूद रहना काफी नहीं है, बल्कि दर्शकों को अपनी मौजूदगी महसूस कराना भी जरूरी है। लेकिन इस पूरे एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट एविक्शन को लेकर सामने आया है। खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया जाएगा।

इस हफ्ते नहीं होगा कोई एविक्शन!

पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था। इनमें कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह का नाम शामिल है। फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ था कि आखिर पहले हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होगा। लेकिन अब सामने आए अपडेट ने पूरा गेम पलट दिया है।  इस वीकेंड का वार में चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सुरक्षित रहेंगे। यानी इस हफ्ते घर से किसी का एविक्शन नहीं होगा। हालांकि खास बात यह है कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को अभी इस ट्विस्ट की जानकारी नहीं है। 13 सितंबर के एपिसोड में सलमान खान खुद यह खबर सुनाते नजर आ सकते हैं। ऐसे में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही युंग का चढ़ा पारा, घरवालों से हुई तीखी नोकझोंक

कौन-कौन हुआ था नॉमिनेट?

पहले हफ्ते हुए नॉमिनेशन में घरवालों ने कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह को सबसे ज्यादा वोट देकर नॉमिनेट किया था। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने के लिए दो लाइफलाइन्स दी गई हैं। लेकिन कैप्टेंसी टास्क के बाद कनिका मान की स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई है। यंग डीएसए ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर कनिका से उनकी एक लाइफलाइन छीन ली। इसके बाद बाकी 15 कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन्स बची हैं, जबकि कनिका के पास सिर्फ एक मौका रह गया है। अब इस हफ्ते भले ही कोई बाहर नहीं जा रहा हो, लेकिन आने वाले नॉमिनेशन में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

अरिश्फा खान के लिए सलमान ने कही खास बात

‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने अरिश्फा खान से भी खास बातचीत की। उन्होंने सिंगर की तारीफ करते हुए उन्हें लगातार मेहनत करते रहने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि हालात चाहे अच्छे हों या खराब, मेहनत बंद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बॉबी देओल की जर्नी का उदाहरण देते हुए घरवालों को समझाया कि करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मेहनत और धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। अरिश्फा को लेकर सलमान का अंदाज थोड़ा मजेदार भी रहा। उन्होंने उनके घर में बच्चों जैसे व्यवहार पर मजाक करते हुए कहा कि जब बाकी लोग ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे हैं, तो वह ‘चाइल्ड कार्ड’ खेल सकती हैं।

‘बॉस’ कौन और ‘बिग लॉस’ कौन?

एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के लिए एक दिलचस्प टास्क भी रखा। उन्होंने सभी से पूछा कि पहले हफ्ते में कौन ऐसा कंटेस्टेंट रहा, जिसने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और किसका प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। टास्क के अंत में काजी को ‘बॉस’ का खिताब मिला। वहीं अमन को ‘बिग लॉस’ कहा गया। इस टास्क ने घरवालों के बीच पहले हफ्ते के प्रदर्शन की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी।

एक्स्ट्रा जीवनदान के लिए भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स! Bigg Boss 20 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, जानिए क्या है ‘वरदान’?

सलमान ने अमन को दिखाया आईना

सलमान खान ने अमन गांधी के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले हफ्ते अमन काफी हद तक गेम से बाहर नजर आए और उनकी मौजूदगी का खास असर दिखाई नहीं दिया। सलमान ने सवाल किया कि जब उन्हें बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है तो वह खुद को सिर्फ एक ‘साइड कैरेक्टर’ की तरह क्यों पेश कर रहे हैं। उन्होंने अमन को समझाया कि उन्हें गेम में ज्यादा सक्रिय होना होगा और अपनी राय खुलकर रखनी होगी।

लव और बाकी कंटेस्टेंट्स को भी चेतावनी

सलमान खान ने सिर्फ अमन को ही नहीं, बल्कि लव गिल समेत कई दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी एक्टिव होने की सलाह दी। उन्होंने लव गिल को भी कमर कसने के लिए कहा। वहीं रोहिद खान, उदिति सिंह, रीति तिवारी और दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी समझाया कि अगर वे दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जो लोगों को याद रहे। सलमान का साफ संदेश था कि बिग बॉस के घर में सिर्फ मौका मिलने का इंतजार करने से काम नहीं चलेगा। मौका मिले या न मिले, कंटेस्टेंट्स को खुद अपनी जगह बनाने की कोशिश करनी होगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts