एक्स्ट्रा जीवनदान के लिए भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स! Bigg Boss 20 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, जानिए क्या है ‘वरदान’?

करीब एक साल के इंतजार के बाद सलमान खान की होस्टिंग में ‘बिग बॉस 20’ की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। इस सीजन में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और खेल जगत से जुड़े 16 कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है।
एक्स्ट्रा जीवनदान के लिए भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स! Bigg Boss 20 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, जानिए क्या है ‘वरदान’?
‘बिग बॉस 20’ की धमाकेदार शुरुआत

मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन आखिरकार शुरू हो गया है। करीब एक साल के इंतजार के बाद सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर लौट आए हैं। रविवार, 6 सितंबर को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें नए कंटेस्टेंट्स और शो के नए ट्विस्ट की झलक देखने को मिली। प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी चर्चा थी। शो के प्रोमो और कंटेस्टेंट्स की पहली झलक सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। अब शो की शुरुआत के साथ यह साफ हो गया है कि इस बार बिग बॉस का घर पहले से ज्यादा ड्रामा, एंटरटेनमेंट और नए गेम के साथ नजर आने वाला है।

17वीं बार सलमान खान संभालेंगे होस्ट की कमान

सलमान खान इस बार 17वीं बार बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। ग्रैंड प्रीमियर में उन्होंने अपने अंदाज में शो की शुरुआत की और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। सलमान के साथ प्रीमियर एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़े चेहरे भी नजर आए। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और मनोज तिवारी ने भी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और माहौल को खास बनाया।

'ऐ बाप पे मत जाना'... मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री, सलमान ने याद दिलाया 16 साल पुराना किस्सा

टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और खेल जगत से कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ में इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 16 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया है। इनमें टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया, रियलिटी शो और खेल जगत से जुड़े चेहरे शामिल हैं। शो में अरिश्फा खान, कनिका मान, ScoutOp उर्फ तन्मय सिंह, माही विज, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, ईशा रिखी, उदिति सिंह, लव गिल, अमन गांधी, ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, Yung DSA, रीति तिवारी और रोहेद खान नजर आएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से आए इन कंटेस्टेंट्स के कारण शो में इस बार अलग तरह की सोच और गेम देखने को मिल सकता है।

इस बार ‘वरदान’ बदलेगा पूरा गेम

‘बिग बॉस 20’ में इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स और घर ही नया नहीं है, बल्कि गेम में भी एक खास ट्विस्ट जोड़ा गया है। सलमान खान ने शो में ‘वरदान’ के बारे में जानकारी दी। इसके तहत कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा जीवनदान हासिल करने का मौका मिलेगा। यह जीवनदान उन्हें एलिमिनेशन से बचाने में मदद करेगा। हालांकि, यह जीवनदान कंटेस्टेंट्स को आसानी से नहीं मिलेगा। उन्हें इसे जीतना होगा। ऐसे में आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच इसे लेकर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जनता के हाथ में भी रहेगा फैसला

मेकर्स ने पिछले सीजन की तरह इस बार भी ‘फैंस का फैसला’ कॉन्सेप्ट को वापस लाया है। इसके तहत दर्शकों को भी कंटेस्टेंट चुनने का मौका मिला। लव गिल और रिया अहीर के बीच जनता ने वोटिंग के जरिए अपना फैसला दिया और लव गिल को कंटेस्टेंट बनने का मौका मिला। इससे साफ है कि इस सीजन में दर्शकों की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है।

Bigg Boss 20: 6 सितंबर से शुरू होगा टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो'बिग बॉस', जानिए क्या होगा इस बार खास?

ग्रैंड प्रीमियर में दिखा भरपूर मनोरंजन

ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। सलमान खान ने भी होस्ट की जिम्मेदारी संभालते हुए शो में एनर्जी बनाए रखी। प्रीमियर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री, उनकी कहानियां और गेम से जुड़े नए नियमों ने शो को शुरुआत से ही चर्चा में ला दिया है। अब असली मुकाबला बिग बॉस के घर के अंदर शुरू होगा। कौन दोस्त बनाएगा, कौन दुश्मन और कौन अपनी रणनीति से आगे बढ़ेगा- यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

अब हर दिन होगा नया ड्रामा

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो चुकी है और अब हर एपिसोड में नए टास्क, रिश्ते, विवाद और रणनीतियां देखने को मिलेंगी। दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस सीजन का सबसे मजबूत खिलाड़ी कौन बनेगा और आखिर ट्रॉफी किसके हाथ जाएगी?

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts