Bigg Boss 17 : विक्की ने पत्नी अंकिता के खिलाफ रची साजिश, पूरे सीजन के लिए कर दिया नॉमिनेट...? जानें शो में क्या है नया ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ काफी इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। शो में कपल एंट्री में आए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहले दिन से ही चर्चा में बने हुए हैं, चाहे उनकी लड़ाई हो या फिर विक्की का गेम प्लान। इन्हीं कपल से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने सबको होश उड़ा दिए हैं। बिग बॉस ने कपल को ऐसा ऑफर दिया, जिसको लेकर दोनों के फैसले ने लोगों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड के बारे में...
हालांकि, विक्की ने क्या फैसला लिया ये नहीं दिखाया है। लेकिन बाद में दोनों को लड़ते और बहस करते दिखाया गया है। तो अब देखना यह होगा कि विक्की ने क्या अंकिता को पूरे सीजन के लिए सच में नॉमिनेट कर दिया है...?
अंकिता ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
इस हफ्ते बिग बॉस 17 में पूरे सीजन को लेकर नॉमिनेशन का बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि- 'मकानों के खुलने का समय आ गया है'। अंकिता आप आर्काइव रूम में आइए। यहां बिग बॉस उनसे पूछते हैं कि- ये दिल का मकान आपका हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको विक्की को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना होगा। इसके जवाब में अंकिता मना करते हुए कहती हैं कि- 'नहीं मैं ऐसा नहीं करूंगी'।
बिग बॉस के इस सवाल से सोच में पड़ गए विक्की
इसके बाद विक्की को दिमाग का मकान देने के लिए बिग बॉस उनके सामने भी यही ऑफर रखते हैं। बिग बॉस विक्की से कहते हैं कि- नील को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया था, अभी भी यही करना है, अब उनकी जगह अंकिता को नॉमिनेट कर दीजिए'। ये सुन विक्की सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद बिग बॉस विक्की का और अंकिता का फैसला सभी घरवालों के सामने सुनाते नजर आ रहे हैं। वे बोलते हैं कि अंकिता आपको पता है सेम ऑफर विक्की को भी दिया गया था। क्या आप जानती हैं उन्होंने क्या डिसीजन लिया ? इसके बाद घरवाले कहते हैं अपोजिट।
हालांकि, विक्की ने क्या फैसला लिया ये नहीं दिखाया है। लेकिन बाद में दोनों को लड़ते और बहस करते दिखाया गया है। तो अब देखना यह होगा कि विक्की ने क्या अंकिता को पूरे सीजन के लिए सच में नॉमिनेट कर दिया है...?
अंकिता ने विक्की से कहा- आप मुझे भी गेम की तरह यूज कर रहे हो
आगे प्रोमो में अंकिता विक्की से कहती हैं, 'पर विक्की, तेरे लिए मैं समझती हूं तेरी फीलिंग।' विक्की रिप्लाई करते हैं- तो ये समझने के बाद अरे-अरे क्यों आ रहा है। अंकिता- आप मुझे भी गेम की तरह यूज कर रहे हो क्या? विक्की- मुझे बात ही नहीं करनी। अंकिता- मैं आप ही के लिए वहां लड़ती हूं। विक्की- मत लड़िए आप मेरे लिए, मत लड़िए उनसे मेरे लिए।





















