Bigg Boss 17 : इस बार कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे रोहित शेट्टी, मुनव्वर की साजिश का किया पर्दाफाश

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब केवल 2 दिन ही बचे हैं। बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी को होगा। शो में ट्रॉफी के लिए अब सिर्फ पांच कंटस्टेंट ही बचे हैं। जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण और अभिषेक कुमार के नाम शामिल है। इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। फिनाले से पहले शो में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचे। प्रोमो में रोहित कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
रोहित शेट्टी ने मुनव्वर को किया बेनकाव
आयशा खान ने मुनव्वर पर एक साथ दो लड़कियों को चीट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शो में आने से पहले मुनव्वर शादी के लिए दूसरी लड़की को रिश्ता भेजकर आए थे। इस पर रोहित शेट्टी ने मुनव्वर से कहा, 'तुम बाहर एक लड़की को रिश्ता भेजकर आए और अब यहां पर भी अपने पर्सनल रीजन के लिए एक लड़की का इस्तेमाल कर रहे हो। मैं तुम्हारी इस साजिश को पूरी तरह बेनकाब कर दूंगा।
रोहित ने मुनव्वर की लगाई क्लास
रोहित ने मुनव्वर की पूर्व प्रेमिका नाजिला सीताशी का नाम लिए बिना कहा, उस लड़की का आपने और आयशा खान ने मिलकर तमाशा बना दिया। रोहित ने आगे कहा, तुम उसके काबिल नहीं हो और बोरिंग हो। इसके बाद रोहित, मुनव्वर से उनकी झूठी कहानी के बारे में पूछते हैं। उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा, हमारा ब्रेकअप हो गया था, हम दोनों को पता था कि ज्यादा समय तक हम साथ में नहीं रहेंगे। मैं उसकी तरफ आकर्षित भी नहीं था। अभिषेक से रोहित ने कहा, आपने रिस्पेक्ट का दायरा खत्म कर दिया है। जब आप लड़कियों से लड़ते-झगड़ते हो, तो कभी अपना आपा मत खोना। उन्होंने कहा कि लड़की पर हाथ उठाना मर्दानी वाली बात नहीं है।












