Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नारी शक्ति पर केंद्रित 'गणतंत्र दिवस परेड' : 100 महिलाओं ने शंख बजाकर किया आगाज, पहली बार तीनों सेनाओं की टुकड़ियों को महिला अफसरों ने किया लीड

नारी शक्ति पर केंद्रित 'गणतंत्र दिवस परेड' : 100 महिलाओं ने शंख बजाकर किया आगाज, पहली बार तीनों सेनाओं की टुकड़ियों को महिला अफसरों ने किया लीड
नई दिल्ली। आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार कर्तव्य पथ पर निकली झांकियां और परेड का केंद्र महिलाएं रहीं। अभी तक परेड की शुरुआत हमेशा सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन ने शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ किया। महिलाओं ने अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य किया। इसके अलावा परेड में पहली बार कर्तव्य पथ पर महिलाओं की तीन सैन्य टुकड़ियां भी मार्च करते हुए दिखाई दी और इन्हें भी पहली बार महिला अफसरों ने ही लीड किया है। इसमें कैप्टन शरण्या राव ने थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया।

पहली बार इन महिला टुकड़ी ने किया मार्च

साथ ही दिल्ली पुलिस के सभी महिला बैंड ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर रुयांगुनुओ केन्से ने किया। वहीं, कर्त्तव्य पथ पर पहली बार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महिला टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इसमें आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना, भारतीय वायु सेना से फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल रहीं।

बग्घी से कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति

1984 के बाद ये पहली बार है, जब भारत का राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी से पहुंचा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे। समाराहे में 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है। परेड में फ्रांसीसी आर्मी का म्यूजिक बैंड भी शामिल हुआ। इसमें 30 संगीतकार थे। इसके अलावा फ्रांसीसी विदेशी सेना की 95 सदस्यीय दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट का मार्चिंग दल भी था। इनके ऊपर कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमान उड़े।

यूपी की झांकी में भगवान राम का बाल रूप

परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। यह झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या: विकसित भारत- समृद्ध भारत' पर केंद्रित रही। इसमें भगवान राम के बाल रूप को दिखाया गया। मध्य प्रदेश की झांकी निकली कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश की झांकी निकली। 'विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी' की थीम पर आधारित झांकी ने सबका मन मोहा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts