Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bengal Election:डोनाल्ड ट्रंप ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत की पीएम मोदी को दी बधाई, बंगाल में पहली बार खिला कमल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने देश ही नहीं, दुनिया का भी ध्यान खींचा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने इस बात की जानकारी साझा की। बंगाल में पहली बार बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता हासिल की है।
डोनाल्ड ट्रंप ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत की पीएम मोदी को दी बधाई, बंगाल में पहली बार खिला कमल

बंगाल चुनाव में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है। दुनियाभर की मीडिया ने भी इस जीत को प्रमुखता से कवर किया है।

ट्रंप ने दी पीएम मोदी को बधाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के अनुसार, ट्रंप ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है। इससे पहले भी ट्रंप अलग-अलग मौको पर पीएम मोदी को बधाई देते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: जालंधर: BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, स्कूटी में लगी आग से मचा हड़कंप

बंगाल में पहली बार खिला कमल

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 293 सीटों में से 206 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। यह परिणाम राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है। लंबे समय तक अन्य दलों के प्रभाव में रहने वाला बंगाल अब नए राजनीतिक दौर में प्रवेश करता दिख रहा है। 

विपक्ष को बड़ा झटका

इस चुनाव में टीएमसी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पार्टी करीब 80 सीटों तक सिमट गई है, जो उसके लिए एक बड़ा झटका है। एक सीट फाल्टा में मतदान बाकी है, जिसके नतीजे 24 मई को आएंगे। चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि मतदाताओं ने इस बार बदलाव के पक्ष में वोट किया है। 

ये भी पढ़ें: Bhojshala Case: एएसआई की रिपोर्ट में बड़ा दावा: ‘मंदिर तोड़कर बनाई गई संरचना’, हाईकोर्ट में 2189 पन्नों की रिपोर्ट पेश  

दुनिया भर की मीडिया में चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी प्रमुखता से कवर किया है। तुर्किये, ब्रिटेन समेत कई देशों के मीडिया संस्थानों ने इस परिणाम पर प्रतिक्रिया दी है। कई अखबारों में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ इस जीत को प्रमुख स्थान मिला है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts