Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 2 से 7 घंटे तक कटौती

भोपाल के करीब 35 इलाकों में कल बिजली कटौती की जाएगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। अयोध्या नगर, साकेत नगर, कटारा हिल्स, कोलुआ समेत कई इलाके प्रभावित होंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली गुल, 2 से 7 घंटे तक कटौती

भोपाल में मंगलवार को करीब 35 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके कारण अलग-अलग समय पर 2 से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

क्यों होगी बिजली कटौती?

बिजली कंपनी द्वारा नियमित मेंटेनेंस और सुधार कार्य किए जाएंगे। इसी वजह से सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

इन प्रमुख इलाकों में रहेगा असर

कटौती से अयोध्या नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, पंचवटी, सूरज नगर, बिसनखेड़ी, मालीखेड़ी, पटेल नगर, आकृति ईको सिटी, बाग मुगालिया, कोलुआ, कटारा हिल्स समेत कई बड़े इलाके प्रभावित होंगे।

समय अनुसार बिजली कटौती

सुबह 9 से 11 बजे तक

शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी और आसपास के इलाके

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

पातरा रोड, भारत टॉकीज चौराहा, पुष्पम अपार्टमेंट, पटेल नगर, शाकिर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड

सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक

चिनार ड्रीम सिटी और आसपास के इलाके

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपार्टमेंट, आनंद विहार

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

सूरज नगर, सेवनिया गौंड, आधुनिक सोसायटी, बरखेड़ी कलां, गौरा गांव, बिसनखेड़ी, बीलखेड़ा

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

  • ग्रीन वैली, कोलुआ, सागर लैंडमार्क, राधाकृष्णपुरम, खेजड़ा बरामद, भानपुर, ईको ग्रीन पार्क, माहोली, सागर हाइट्स
  • मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती

सुबह 10 से 11 बजे तक

आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मिल तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी

सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक

पिपलिया केशो, गुलाबी घाट, बिलखिरिया खुर्द, रतनपुर रोड, नरेला हनुमंत

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर (C, D, E-F सेक्टर), गीत कॉलोनी, संजीव नगर, पुलिस हाउसिंग, नयापुरा, साकेत नगर, अलकापुरी, दुर्गा नगर

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

स्पायर, अमलतास एवेन्यू, अमलतास टॉवर, कटारा हिल्स, नंद विहार, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन

लोगों के लिए सलाह

बिजली कटौती के दौरान दिक्कत से बचने के लिए मोबाइल चार्ज, पानी स्टोर और जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts