Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Predator:15 फीट लंबे और 500 किलो के मगर के पेट से मिले लापता होटल मालिक के अवशेष! उसके पेट से 6 जोड़ी जूते भी मिले

कोमाटी नदी की बाढ़ में बह गया था होटल मालिक, उसकी तलाश शुरू की गई और इसमें ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। मगर पर शक होने पर उसे गोली मारी गई फिर हेलिकॉप्टर से निकाला गया।
15 फीट लंबे और 500 किलो के मगर के पेट से मिले लापता होटल मालिक के अवशेष! उसके पेट से 6 जोड़ी जूते भी मिले
मगर को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट किया गया

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक होटल मालिक के अवशेष 15 फीट लंबे और 500 किलो वजनी मगरमच्छ के पेट में मिले हैं। इसी मगर के पेट से 6 जोड़ी जूते-चप्पल भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसने पहले भी कई लोगों का शिकार किया है।

कहानी किसी हॉरर फिल्म जैसी

साउथ अफ्रीका के होटल मालिक गैब्रियल बतिस्ता (59) एक बाढ़ में कोमाटी नदी की बाढ़ में बह गए थे। उनकी तलाश शुरू की गई और इसमें ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। वे एक निचले ब्रिज से बाढ़ के दौरान कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे तभी बहाव में बह गए।

कोमाटी में मगरमच्छ की भरमार

यह नदी मगरमच्छों के लिए जानी जाती है, आशंका थी कि वे किसी मगरमच्छ का शिकार बन सकते हैं। रेसक्यू टीम ने खोज के बीच एक असामान्य रूप से बड़े मगरमच्छ को देखा। वह नदी के एक द्वीप पर सुस्त पड़ा था। वह  ड्रोन और हेलीकॉप्टर की आवाज के बाद भी नदी में नहीं गया। इस पर पुलिस ने हेलिकॉप्टर से मगर को गोली मारी। इसके बाद गोताखोर टीम ने मगर को रस्सी से बांधकर हेलिकॉप्टर से निकाला। क्रूगर नेशनल पार्क में मगर को जमीन पर उतारने के बाद जब उसका पेट चीरा गया, तब उसके अंदर से 59 वर्षीय गैब्रियल बतिस्ता के अवशेष मिले जिनकी पहचान डीएनए टेस्ट से हुई।

जांच होगी कौन-कौन शिकार हुए

मगर के पेट से मिले कोई भी जूते-चप्पल गैब्रियल के नहीं थे, इससे यह आशंका हो रही है कि उसने दूसरे लोगों का भी शिकार किया होगा। अब यहां जांच शुरू की गई है ताकि उन लोगों का पता किया जा सके जो इस मगर के शिकार बने होंगे। 

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts