Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhubaneswar Fire :गोवा अग्निकांड के बाद भुवनेश्वर के नाइट क्लब में लगी आग, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में स्थित एक नाइट क्लब में भयानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। गोवा के बिर्च नाइट क्लब हादसे और भुवनेश्वर में हुई आग की घटना ने फिर से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सुरक्षा (Nightclub Fire Safety) को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गोवा अग्निकांड के बाद भुवनेश्वर के नाइट क्लब में लगी आग, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भुवनेश्वर। गोवा के बाद अब ओडिशा के भुवनेश्वर में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। दोनों नाइट क्लब आग की घटनाओं ने फिर से Nightclub Fire Safety और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में शुक्रवार को लगी भीषण आग के बाद आसमान में धुंए का गुबार देखने को मिला। वहीं गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को हुई आग में 25 लोगों की मौत के बाद मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    भुवनेश्वर नाइट क्लब में कैसे लगी आग

    भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में स्थित एक नाइट क्लब में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने क्लब के अंदर के फर्नीचर और सजावट को पूरी तरह नष्ट कर दिया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने बताया कि, धुआं पूरे बाजार में फैल गया।

    फायर ऑफिसर रमेश चंद्र मजी ने बताया कि, रेस्टोरेंट उस समय बंद था और किचन भी चालू नहीं था। जिससे प्रारंभिक अनुमान है कि, आग का कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। रेस्टोरेंट में फिक्स्ड फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था, केवल कुछ पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर ही उपलब्ध थे, जो आग को रोकने में असमर्थ रहे। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    Twitter Post

    ओडिशा फायर सर्विसेज विभाग ने राज्यभर में सभी बड़े बार, होटल और रेस्टोरेंट्स का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।

    गोवा बिर्च नाइट क्लब आग केस

    गोवा के नॉर्थ गोवा अरपोरा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगी थी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई। मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा उस समय थाईलैंड फरार हो गए थे।

    थाईलैंड पुलिस ने शुक्रवार को फुकेट से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया और अब बैंकॉक इमीग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पासपोर्ट रद्द होने के कारण भारतीय दूतावास ने उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों को बैंकॉक से दिल्ली और फिर दिल्ली से गोवा लाया जाएगा। भारत पहुंचते ही उन्हें गोवा पुलिस हिरासत में लेगी और अदालत में पेश किया जाएगा।

    लूथरा ब्रदर्स कई फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर और पार्टनर भी हैं, जिनमें से कुछ केवल कागजों पर मौजूद हैं। जांच एजेंसियां मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी लेनदेन की संभावनाओं की जांच कर रही हैं।

    यह भी देखें: लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    दोनों घटनाओं से उठ रहे सवाल

    भुवनेश्वर और गोवा की आग ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में Nightclub Fire Safety की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं के बाद फायर ऑडिट और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य करने की मांग बढ़ गई है। भुवनेश्वर में आग के समय रेस्टोरेंट या क्लब बंद होने से बड़ी जनहानि टली, लेकिन अगर खुले समय में होती तो हादसा और भयावह हो सकता था।

    Featured News

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts