PlayBreaking News

Goa Nightclub Fire Case :लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

गोवा के बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब आग कांड में गौरव और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों बिना लाइसेंस क्लब चला रहे थे और घटना के बाद विदेश भागने की कोशिश की। आग में 25 लोगों की मौत हुई थी और भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज है।
Follow on Google News
लूथरा ब्रदर्स की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Luthra Brothers
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गोवा के चर्चित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में लगी आग के मामले में मालिक गौरव और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दोनों क्लब के असली संचालनकर्ता हैं और घटना के तुरंत बाद विदेश भागने की कोशिश की।

    लाइसेंस नहीं था, फिर भी चल रहा था क्लब - पुलिस का दावा

    गोवा पुलिस ने कोर्ट में लाइसेंस एग्रीमेंट दिखाया, जिसमें साफ है कि क्लब चलाने का लाइसेंस इनके पास नहीं था। सौरभ लूथरा ने FSSAI और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। GST लाइसेंस में गौरव, सौरभ और अजय गुप्ता के नाम दर्ज हैं। पंचायत लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका था और रिन्यू नहीं किया गया।

    घटना के बाद तुरंत विदेश भागने की तैयारी!

    पुलिस के मुताबिक, 6 दिसंबर को आग लगने के कुछ ही घंटों बाद रात 1:15 बजे दोनों भाइयों ने थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक कर ली। 7 दिसंबर सुबह 5 बजे उनकी फ्लाइट थी। जब पुलिस घर पहुंची तो परिवार ने कहा- हमें नहीं पता वे कहां हैं। पुलिस का कहना है कि यह साफ दिखाता है कि वे गिरफ्तारी और जांच से बचना चाहते थे। इसी कारण NBW, LOC और 9 दिसंबर को ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।

    मासूमों को जाल में फंसाया - पुलिस का आरोप

    पुलिस के वकील ने कहा कि क्लब में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही संकरा रास्ता था। वहीं, फायर शो भी इन्हीं के निर्देश पर करवाया जा रहा था। 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts