Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : निगमकर्मी के सामने छोटे भाई की हत्या, सरेराह गोदा चाकू, लड़की को लेकर हुआ था विवाद

Follow on Google News
भोपाल : निगमकर्मी के सामने छोटे भाई की हत्या, सरेराह गोदा चाकू, लड़की को लेकर हुआ था विवाद

भोपाल राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें नगर निगम के फायरकर्मी सूरज मोरे के सामने ही उसके छोटे भाई आकाश (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक वारदात कोलार स्थित एक रेस्टोरेंट के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। मामला एक लड़की को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा था, जिसे सुलझाने की कोशिश के दौरान हिंसक हो गया।

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम में कार्यरत फायरकर्मी सूरज मोरे अपने दोस्त आशीष के साथ रेस्टोरेंट में चाय पी रहा था। तभी वहां आशीष का कुछ युवकों से लड़की को लेकर विवाद हो गया। मामला गरमाता देख आशीष ने सूरज के छोटे भाई आकाश को मौके पर बुला लिया। वहीं, विवाद में शामिल दूसरे पक्ष ने भी अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से कहासुनी शुरू हुई और बात इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी शुरू हो गई।

पंचायत में बात चल रही थी

विवाद की गंभीरता को देखते हुए समाज के वरिष्ठ लोग भी मौके पर पहुंचे थे और एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों के बीच सुलह की कोशिश की जा रही थी। समझौते की बात चल रही थी, लेकिन तभी एक पक्ष ने अचानक हमला कर दिया। चाकूबाजी में आकाश और दूसरे गुट का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आकाश को नहीं बच पाया

घायल अवस्था में आकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts