Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक पते पर 108 वोटर!कांग्रेस ने उप निर्वाचन अधिकारी को थमाई शिकायतों की गठरियां

नरेला विधानसभा में मतदाता सूची की बड़ी गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। जहां एक ही पते पर 108 वोटर दर्ज मिले। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने उप निर्वाचन अधिकारी को सैकड़ों शिकायतें सौंपते हुए फील्ड वेरिफिकेशन में 25% मतदाताओं के अनुपस्थित मिलने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने उप निर्वाचन अधिकारी को थमाई शिकायतों की गठरियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे SIR अभियान के दौरान मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने सोमवार को उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता से इसकी औपचारिक शिकायत की। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गठरियों में भरे सैकड़ों आवेदन पत्र लेकर पहुंच गए।

    शुक्ला ने आरोप लगाया कि, नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक ही पते पर 108 वोटरों के नाम दर्ज हैं, जबकि मौके पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को सिर्फ 4 मतदाता ही मिले। इसके बावजूद सभी मतदाताओं का वेरिफिकेशन कंप्लीट दिखा दिया गया है।

    सर्वे रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं

    जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में जारी किए गए सर्वे आंकड़ों के अनुसार भी नरेला क्षेत्र के संबंधित मतदान केंद्रों में गंभीर गड़बड़ियां साबित होती हैं। उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने कांग्रेस द्वारा सौंपी गई सूची का अध्ययन करने के बाद कहा कि, सुधार करवाए बिना अंतिम रिपोर्ट तैयार नहीं होगी।

    कांग्रेस बोली- यह तो सिर्फ ट्रेलर है

    विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि, नरेला क्षेत्र के करोंद, छोला, अशोका गार्डन, अन्ना नगर, रचना नगर सहित कई इलाकों में एक ही घर पर 100 से ज्यादा वोटरों के नाम दर्ज पाए गए। फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान 25% मतदाता मौके पर मौजूद ही नहीं थे।

    शुक्ला ने कहा कि, यह तो केवल ट्रेलर है, पूरी तस्वीर केंद्रीय चुनाव आयोग की फाइनल रिपोर्ट आने पर सामने आएगी।

    Featured News

    कांग्रेस ने सौंपे सैकड़ों आवेदन

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद अन्य गड़बड़ियों से जुड़े सैकड़ों आवेदन पत्र जिला प्रशासन को सौंपे। इस दौरान अमित खत्री (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), रविशंकर मिश्रा, विजेंद्र शुक्ला, अहमद खान, मो. आमिर, फ़हीम बख्श, तारिक अली समेत कई प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    गड़बड़ी के प्रमुख आरोप

    मुद्दा

    कांग्रेस का दावा

    एक पते पर वोटर

    108 वोटर दर्ज

    वास्तविक मौजूद वोटर

    केवल 4 मिले

    फील्ड वेरिफिकेशन न मिलने वाले वोटर

    25%

    ऐसे पते जहां 100 से ज्यादा वोटर

    करोंद, छोला, अशोका गार्डन, अन्ना नगर, रचना नगर

    ये भी पढ़ें: BLO की मौतें, FIR की धमकियां और बढ़ता दबाव... SC ने राज्यों को दिए कड़े निर्देश

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts