PlayBreaking News

पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा :भोपाल से उज्जैन तक उड़ेगा हेलिकॉप्टर, 70वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश भरेगा नई उड़ान

मध्यप्रदेश अपने 70वें स्थापना दिवस पर भोपाल से उज्जैन तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर एक नई उड़ान भरने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को भोपाल से उज्जैन के बीच पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत करेंगे।
Follow on Google News
भोपाल से उज्जैन तक उड़ेगा हेलिकॉप्टर, 70वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश भरेगा नई उड़ान
फाइल फोटो।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश अपने 70वें स्थापना दिवस पर एक नई उड़ान भरने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को भोपाल से उज्जैन के बीच पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत करेंगे। यह सेवा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए पर्यटकों को नई सुविधा देगी। तीन प्रमुख क्षेत्रों में शुरू हो रही यह सेवा प्रदेश में पर्यटन और निवेश को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

    हेली सेवा की मिलेगी सौगात

    बता दें कि, मंगलवार की शाम सीएम डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को राज्य को पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसी दिन भोपाल से उज्जैन के लिए हेलिकॉप्टर रवाना होगा, जो इस सेवा की सांकेतिक शुरुआत होगी। नवंबर माह से यह सेवा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए नियमित रूप से शुरू की जाएगी।

    Twitter Post

    तीन क्षेत्रों में शुरू होगी हेली सेवा

    मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सेवा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के माध्यम से चलाई जाएगी। जिसमें पर्यटकों को रहने और स्थानीय परिवहन की भी सुविधा दी जाएगी। वहीं , राज्य में तीन प्रमुख क्षेत्रों के लिए यह हेली सेवा संचालित होगी।

    • पहला क्षेत्र : भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मांडव और ओंकारेश्वर।
    • दूसरा क्षेत्र : नर्मदापुरम का पचमढ़ी, छिंदवाड़ा का तामिया और छतरपुर का विश्व धरोहर स्थल खजुराहो।
    • तीसरा क्षेत्र : जबलपुर से कान्हा, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यानों तक।

    कार्यक्रमों में संस्कृति और निवेश पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल के लाल परेड मैदान में 2 और 3 नवंबर की शाम सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। 1नवंबर को उद्योग विभाग द्वारा निवेश संबंधी दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी और वॉश ऑन व्हील्स ऐप लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान डिजिटल सेवाओं, मध्यप्रदेश ई-सेवा और इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल का शुभारंभ होगा।

    साथ ही समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 दृष्टि पत्र का विमोचन किया जाएगा। जो सुखद, संपन्न और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश की परिकल्पना पर आधारित है। इसके साथ ही उज्जैन के नवें एयरपोर्ट से संबंधित अनुबंध की प्रक्रिया भी 1 नवंबर को पूरी की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts