Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘बेटा’ सुनते ही भड़का आरोपी!भोपाल के चाय कारोबारी को उतारा मौत के घाट, न्याय की मांग तेज

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और चक्काजाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर हालात काबू में किए, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
भोपाल के चाय कारोबारी को उतारा मौत के घाट, न्याय की मांग तेज
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक छोटा सा विवाद अचानक इतनी बड़ी घटना में बदल गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 35 वर्षीय चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने आरोपियों को शांत करने के लिए ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश की थी, लेकिन यही बात उनके लिए जानलेवा साबित हो गई।

    सुबह होते ही सड़कों पर उतरे लोग

    सोमवार सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। पुलिस के समझाने के बाद स्थिति काबू में आई, लेकिन इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।

    ये भी पढ़ें: भोपाल की 740 लोकेशन पर बढ़े दाम: 1 अप्रैल से लागू होंगी प्रॉपर्टी की नई दरें, केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड से मंजूरी

    इतना ही नहीं, परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया। माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

    मॉर्चुरी के बाहर भी किया हंगामा

    हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर भी मृतक के परिजनों ने जमकर विरोध जताया। गुस्से और दुख से भरे लोगों ने यहां हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: बीयू के हॉस्टलों और विभागों में जल्द सुधरेंगी व्यवस्थाएं, खिड़की-दरवाजे से लेकर सीवेज तक होगा काम

    रात 1:30 बजे शुरू हुई पूरी कहानी

    पुलिस के अनुसार, विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी के निवासी थे और अशोका गार्डन व कोलार इलाके में चाय की दो दुकानें चलाते थे। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वे होटल बंद करके अपने कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गए थे।

    /img/99/1774870573963

    मृतक

    यहींउनकी मुलाकात मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम और उसके साथियों फरमान, कालू और इमरान से हुई। ये सभी आरोपी कर्मचारियों के पुराने परिचित बताए जा रहे हैं।

    कर्मचारियों से बदसलूकी ने लिया हिंसक रूप

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने सुबह जल्दी काम होने का हवाला देकर मना कर दिया। इस बात पर आरोपियों ने बदसलूकी शुरू कर दी।
    विजय ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की और आसिफ को ‘बेटा’ कहकर समझाया, तो आरोपी भड़क गया। देखते ही देखते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया।

    एक वार… और खत्म हो गई जिंदगी

    पुलिस के मुताबिक, गुस्से में आए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में वार कर दिया। उसके साथियों ने भी विजय के साथ मारपीट की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
    घायल विजय को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक पल में एक परिवार का सहारा छिन गया।

    तीन हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

    अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि इस मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts