Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : लव जिहाद के आरोप में चाकू मारा, मौत, पार्क में युवती के साथ बैठे युवक को समझाइश देने पहुंचा था मृतक

Follow on Google News
भोपाल : लव जिहाद के आरोप में चाकू मारा, मौत, पार्क में युवती के साथ बैठे युवक को समझाइश देने पहुंचा था मृतक

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में धार्मिक विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बीते दो दिन पहले हुई थी, लेकिन शनिवार सुबह युवक की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना में मुख्य आरोपी फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान श्याम मोरे के रूप में हुई है, जो भेल में ठेका श्रमिक था और बरखेड़ा पठानी का रहने वाला था। आरोपी फैजान पिपलानी निवासी है और आईटीआई का छात्र है।

क्या हुआ था घटना के दिन?

पुलिस के अनुसार, फैजान और उसकी महिला मित्र, जो हिंदू समुदाय की बताई जा रही है, अंबेडकर पार्क में गुलाब उद्यान के पास एक बेंच पर बैठे थे। उसी दौरान पास ही की बेंच पर श्याम मोरे अपने दो दोस्तों के साथ आकर बैठा और बातचीत के दौरान हंसने लगा। इसी पर फैजान ने आपत्ति जताई और श्याम को पास बुलाया। बातचीत के दौरान लव जिहाद का मुद्दा उछल गया। श्याम और उसके दोस्तों ने आरोप लगाया कि फैजान एक हिंदू लड़की को गुमराह कर रहा है और लव जिहाद में फंसा रहा है। इस पर फैजान भड़क गया और चाकू से हमला कर दिया।

चाकू किसके पास था, इस पर दो पक्ष

डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक, फैजान का दावा है कि श्याम ने पहले चाकू निकाला और हमला करने की कोशिश की। फैजान ने चाकू छीनकर श्याम पर वार किया। इस हमले में श्याम को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, श्याम के साथियों और परिजनों का आरोप है कि फैजान पहले से चाकू लेकर आया था और जानबूझकर हमला किया गया। उन्होंने इसे पूर्वनियोजित हमला बताते हुए लव जिहाद से जुड़ा मामला बताया।

तीनों युवक अस्पताल में भर्ती

हमले में श्याम और उसके दोनों साथी घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें श्याम की मौत शनिवार सुबह इलाज के दौरान हो गई, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मर्ग मामले की जांच शुरू कर दी है। श्याम की मौत के बाद हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही फैजान की महिला मित्र को भी पूछताछ के बाद सहआरोपी बनाया जा सकता है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर ने बताया कि पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts