लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भोपाल में कल बुधवार को भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी

मप्र की राजधानी भोपाल में भारी वर्षा को देखते हुए बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भोपाल में कल बुधवार को भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी

भोपाल। राजधानी में लगभग 70 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 12 अगस्त को भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 11 अगस्त को भी अवकाश घोषित किया गया था। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 12 अगस्त को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इसमें एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सोमवार को भी शहर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

/img/89/1786462882771

 

शिक्षकों और कर्मचारियों को जाना होगा स्कूल

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल बंद रहने के बावजूद शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थित होकर कार्यालयीन कार्य सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts