MP News : भोपाल में सड़क हादसा... तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ी, दो लोगों की मौत; तीन घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लिंक रोड नंबर एक पर रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















