समस्याएं जानने जनता के बीच पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, तुरंत हो रहा एक्शन

आम लोगों की समस्याएं जानने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर जनता के बीच जाकर बातचीत कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं।
Follow on Google News
समस्याएं जानने जनता के बीच पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, तुरंत हो रहा एक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतीश उपाध्याय,भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की पुलिसिंग को नई दिशा देने की पहल शुरू कर दी है। कार्यालय में बैठकर समीक्षा करने के बजाय वे पिछले दो माह से लगातार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस जनसंवाद में लोग खुलकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और पुलिस कमिश्नर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दे रहे हैं।

    आमजन के बीच जाकर समझेंगे समस्या

    पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का मानना है कि जब पुलिस आमजन के बीच जाएगी, तभी उनकी वास्तविक समस्याओं को समझकर प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। 14 फरवरी से उन्होंने मैदानी स्तर पर काम शुरू किया है। अब तक वे शहर के 35 थानों में एक से ज्यादा बार आम जनता से संवाद कर चुके हैं।

    समस्याएं सुलझीं

    • चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ गई।
    • महिलाओं से अभद्रता के मामलों में कार्रवाई।
    • स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप और यू-टर्न निर्माण के निर्देश
    • आवश्यक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की कार्रवाई
    • संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी मजबूत की गई।

    Featured News

    नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश

    पुलिस कमिश्नर के जनता से संवाद के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें नगर निगम और प्रशासन के बीच कोआर्डिनेशन न होने की समस्या सामने आई। इसका सॉल्यूशन भी किया गया। इसके साथ ही ड्रग्स पैडलर और अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

    समय-समय पर पेट्रोलिंग हो रही

    पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्षेत्र में पहुंच कर रहवासियों से जन संवाद किया था। उस वक्त हमने पुलिस कमिश्नर के सामने क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण महिलाओं व बच्चियों में भय व्याप्त होने की बात रखी थी। इसके बाद से पुलिस ने समय-समय पर पेट्रोलिंग कर रही है। जिससे अब महिलाएं व बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

    राजकुमार, विश्वकर्मा नगर, निशातपुरा  

    नशा करने वालों पर हो रही कार्रवाई

    क्षेत्र में नशा करने वाले अक्सर उत्पात मचाते हैं, जिससे आम लोगों में भय बना रहता है। जनसंवाद के दौरान पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को इस स्थिति से अवगत कराया गया था। इसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई और नशा करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    अजय कुमार, निवासी भीमनगर

    पुलिस-जनता के बीच बढ़ रहा भरोसा

    इससे आम जनता में सकारात्मक संदेश गया है। लोगों ने कहा कि पहली बार उनकी समस्याओं को मौके पर सुना जा रहा है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। जनसंवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करें और नागरिकों से सीधे संवाद बनाए रखें।

    संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर भोपाल

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts