🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

भोपाल: होटल में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक-युवती से ठगी, 70 हजार वसूले; 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक-युवती से कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर ठगी और धमकी देने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने कमरे में घुसकर दोनों को केस में फंसाने का डर दिखाया और युवक से करीब 60 से 70 हजार रुपए वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
Follow on Google News
भोपाल: होटल में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक-युवती से ठगी, 70 हजार वसूले; 3 आरोपी गिरफ्तार
होटल में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक-युवती से ठगी

भोपाल। पिपलानी इलाके के होटल में युवक-युवती को पुलिसकर्मी बनकर डराने और पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार घटना 3 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। बरखेड़ी खुर्द निवासी युवक पिपलानी क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ कमरे में मौजूद था। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवक-युवती से पूछताछ शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों को डराया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद युवक को कथित तौर पर केस में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे वह दबाव में आ गया। इसी दौरान आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए युवक को मामले से बाहर निकालने की बात कही और इसी दबाव के बीच उससे करीब 60 से 70 हजार रुपए ले लिए गए।

शिकायत के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

घटना के बाद युवक ने पिपलानी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक शिकायत घटना के करीब चार से पांच दिन बाद दर्ज कराई गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों अबूजर, रघुवीर और करुणा शाही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी यावर अभी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था और मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाना है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका और उनके आपसी संबंधों की भी जांच की जा रही है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना में मादा हाथी ‘स्मिता’ की मौत

युवती की भूमिका की भी जांच जारी 

पुलिस अब उस युवती की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसके साथ युवक होटल के कमरे में मौजूद था। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि युवती का आरोपियों से पहले से कोई संपर्क था या नहीं और क्या वह कथित साजिश का हिस्सा थी। फिलहाल पुलिस ने युवती की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकाला है। प्रारंभिक जांच में मामला हनीट्रैप जैसी साजिश से जुड़ा होने की आशंका सामने आई है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार होटल के कमरे में पहुंचे आरोपी सामान्य कपड़ों में थे और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक-युवती को डराया था।

Breaking News

CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुटी 

पिपलानी पुलिस अब होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन और उनके आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना अचानक हुई थी या इसके पीछे पहले से कोई योजना बनाई गई थी। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहले भी किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह धमकाया था या नहीं। फिलहाल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि फरार यावर की तलाश जारी है और युवती की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts