भोपाल:निशातपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, ईरानी डेरे में दबिश; 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार

अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना निशातपुरा पुलिस ने अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में बड़ी कार्रवाई की। लगभग 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने दबिश के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
निशातपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, ईरानी डेरे में दबिश; 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस कार्रवाई से डेरे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें कई अहम खुलासे हो सकते है। 

40 पुलिसकर्मियों की टीम ने दी दबिश 

कार्रवाई के दौरान दौरान पुलिस ने पन्ना जिले के एक मामले में संदेही रिजवान हुसैन और निशातपुरा थाना के निगरानी बदमाश सालिग उर्फ रेहान ईरानी को गिरफ्तार किया।

रेहान ईरानी पर 24 आपराधिक मामले दर्ज

एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि सालिग उर्फ रेहान ईरानी के खिलाफ भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लूट, जालसाजी, मारपीट, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके ऊपर थाना रानीपुर, जिला बैतूल के प्रकरण में 10,000 रुपए और थाना पिपलानी के मामले में 7,000 रुपए सहित कुल 17,000 रुपए का इनाम घोषित था। इसी के साथ उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

इनामी बदमाश काट रहा था फरारी 

वहीं गिरफ्तार रिजवान हुसैन के खिलाफ चोरी, लूट, जालसाजी और मारपीट सहित कई गंभीर मामले मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 52 करोड़ की रेलवे परियोजना: सरस्वती नगर और सरोना स्टेशन पर होगा प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस 

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। निशातपुरा पुलिस का कहना है कि लगातार की जा रही कार्रवाई से चोरी, लूट संबंधी अपराधों में कमी आई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts