Bhopal News : एमपी नगर में 4 मंजिला इमारत गिरी, एक मजदूर घायल, जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय हुआ हादसा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। जहां एक जर्जर 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक मजदूर बिल्डिंग के मलबे में दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एमपी नगर थाना पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है और ना ही कोई दबा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एमपी नगर के जोन 2 के प्लॉट नंबर 85 पर हुई है, जब जर्जर बिल्डिंग को तोड़ते का कार्य चल रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और इसकी हालत खराब थी।
वीडियो देखें...



जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय गिरी

















