Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में युवक ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

Follow on Google News
भोपाल में युवक ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है,जिसमें युवक का शव घर की तीसरी मंजिल पर खाली कमरे में जमीन पर पड़ा मिला और गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने मामले कि जांच शुरू दी है ।

    पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

    छोला मंदिर इलाके में रहने वाला राकेश गुरुवार रात करीब आठ बजे पत्नी को खाना बनाने का बोलकर छत पर चले गया। खाना बनाने के बाद पत्नी ने उन्हें आवाज देकर नीचे बुलाना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला। तब पत्नी छत पर पहुंची और पति के शव को जमीन पर देखा। गले में पत्नी की ही साड़ी का फंदा कसा हुआ मिला।

    विदिशा से काम के लिए आया था युवक

    पुलिस के मुताबिक राकेश शाक्य (28) पुत्र प्रकाश शाक्य शिव शक्ति नगर छोला मंदिर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। वह आठ महीने पहले ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ भोपाल में शिफ्ट हुआ है। राकेश मूलरूप से विदिशा जिले का रहने वाला था, काम की तलाश में भोपाल आया था। यहां वो मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    सुसाइड का केस बता रही पुलिस

    पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का लग रहा है। क्योकिं युवक घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। जबकि शव घर की तीसरी मंजिल स्थित खाली कमरे में मिला है। बॉडी जमीन पर थी और गले में फांसी का फंदा कसा हुआ था।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण बाढ़, 200 से अधिक की मौत, सड़कें और पुल ध्वस्त

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts