PlayBreaking News

भोपाल के चौराहों पर लेफ्ट टर्न बने मुसीबत:पुलिस सहायता केंद्रों से बढ़ रहा जाम, फुटपाथ भी कब्जे में

भोपाल के चौराहों पर लेफ्ट टर्न अब मुसीबत का सबब बन गए हैं जिससे शहर में यातायात की समस्या गंभीर होती जा रही है। पुलिस सहायता केंद्रों के कारण जाम बढ़ रहा है वहीं फुटपाथों पर भी अतिक्रमण की समस्या गंभीर है।
Follow on Google News
पुलिस सहायता केंद्रों से बढ़ रहा जाम, फुटपाथ भी कब्जे में

सतीश उपाध्याय, भोपाल। शहर के तिराहों और चौराहों पर ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह लेफ्ट टर्न की खराब स्थिति मानी जाती रही है। एक तरफ पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम मिलकर इन टर्न को सुधारने और अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर कई जगहों पर खुद पुलिस ने लेफ्ट टर्न पर ही सहायता केंद्र बनाकर नई समस्या खड़ी कर दी है। इन सहायता केंद्रों की वजह से जहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ रही है वहीं पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ भी प्रभावित हो रहे हैं। शहर में करीब आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे स्थान हैं जहां यह स्थिति साफ नजर आती है।

लेफ्ट टर्न बाधित तो जाम तय

ट्रैफिक विशेषज्ञों के मुताबिक लेफ्ट टर्न चौराहों पर ट्रैफिक फ्लो को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर इन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवरोध हो तो वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा जब फुटपाथ पर रुकावट आती है तो पैदल चलने वाले लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

/img/116/1777651072524

इन प्रमुख स्थानों पर समस्या गंभीर

शहर के जिन प्रमुख स्थानों पर लेफ्ट टर्न पर पुलिस सहायता केंद्र बने हुए हैं उनमें भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड तिराहा, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, दस नंबर स्टॉप, गणेश मंदिर हबीबगंज नाका और भानपुरा ओवरब्रिज शामिल हैं। इन जगहों पर लेफ्ट टर्न की सुविधा लगभग खत्म हो चुकी है और फुटपाथ भी आंशिक रूप से घिर गए हैं।

/img/116/1777651098837

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा भी जिम्मेदार

स्थिति को और खराब करने में ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग भी बड़ी वजह बन रही है। लेफ्ट टर्न के पास खड़े वाहन सड़क को संकरा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब: विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, अकाली दल का बड़ा आरोप; भगवंत मान शराब पीकर पहुंचे सदन

क्या कहता है ट्रैफिक विभाग

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर के सभी लेफ्ट टर्न को चिन्हित कर उन्हें क्लियर करने की प्रक्रिया जारी है। जिन स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र बने हुए हैं उन्हें भी हटाने की योजना बनाई जा रही है ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंदौर और मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत

लोगों की सीधी शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वे कार से लेफ्ट टर्न लेने की कोशिश करते हैं, तो वहां सहायता केंद्र आड़े आ जाता है। इससे न केवल जाम लगता है बल्कि अचानक ब्रेक लगाने से हादसे का खतरा भी बढ़ता है। पैदल चलने वालों की परेशानी भी कम नहीं है। फुटपाथ पर चलते-चलते अचानक रास्ता बंद हो जाता है जिससे उन्हें सड़क पर उतरना पड़ता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts