Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, किराएदार विवाद में मांग रहा था 50 हजार रुपए

किराएदार विवाद सुलझाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे पुलिसकर्मी को ACP ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरक्षक पर मकान मालिक और किराएदार के विवाद में कार्रवाई के बदले पैसे मांगने का आरोप है।
रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, किराएदार विवाद में मांग रहा था 50 हजार रुपए

भोपाल में पुलिस विभाग ने अपने ही स्टाफ पर बड़ी कार्रवाई की है। कोहेफिजा थाने के आरक्षक यशपाल तोमर और एफआरवी के एक ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। कार्रवाई एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में की गई। दोनों पर मकान मालिक और किराएदार के विवाद में कार्रवाई के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

किराएदार विवाद सुलझाने के नाम पर मांगे थे पैसे

जानकारी के मुताबिक मामला मकान मालिक और किराएदार के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि आरक्षक यशपाल तोमर किराएदार के पक्ष में कार्रवाई करने और मामला सुलझाने के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए।

ट्रैप ऑपरेशन में रंगे हाथों पकड़े गए

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी अनिल वाजपेयी की टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान आरक्षक और एफआरवी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। इसके बाद कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी आरक्षक को हिरासत में ले लिया। वहीं एफआरवी ड्राइवर को तत्काल पद से हटा दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG News : रायपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी...पॉश इलाके शंकर नगर में बड़ी वारदात

थाना स्टाफ की भूमिका भी जांच के दायरे में

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कोहेफिजा थाने के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के आचरण और पूरे मामले में उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पोता गोबर, लगाई स्याही...! भोपाल में 'लव जिहाद' पर बजरंग दल का एक्शन, अर्धनग्न कर सड़क पर घसीटा

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

अपने ही विभाग के कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts